Waaree Energies IPO: दिवाली से पहले पैसे डबल कर सकता है ये आईपीओ, GMP देखकर उड़ जाएंगे होश!

Waaree Energies IPO: दिवाली से पहले अगर आप शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो Waaree Energies का आईपीओ चेक कर सकते हैं जिसका GMP काफी अच्छा चल रहा है।

Waaree Energies IPO
विज्ञापन

Waaree Energies IPO: Waaree Energies, भारत की सबसे बड़ी सोलर पैनल और सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर कंपनी है जिसने हाल ही में अपना आईपीओ पेश किया है जिसक लिए आप 23 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी दिवाली से पहले थोड़े से इन्वेस्टमेंट में बंपर प्रॉफिट चाहते हैं तो आप इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं क्योंकि इस शेयर का GMP काफी ज्यादा हाई चल रहा है। कंपनी का टारगेट इस आईपीओ के जरिए 4,321 करोड़ रुपये जुटाना है। वारी एनर्जीज के आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2024 है। आइए जानते हैं इस IPO का प्राइस बैंड और ग्रे मार्केट प्राइस…

कितने शेयर होंगे जारी…

Waaree Energies के आईपीओ में 2.39 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिससे 3,600 करोड़ रुपये जुटाने की प्लानिंग है। इसके साथ ही, कंपनी के प्रमोटर्स और शेयर होल्डर्स 48 लाख शेयर का ऑफर फॉर सेल (OFS) पेश कर रहे हैं, जिससे 721.44 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट है।

विज्ञापन

आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल बॉयर्स (QIB), नॉन-इंस्टीच्यूशनल इनवेस्टर्स (NII), और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व्ड शेयर भी हैं। एंकर इन्वेस्टर्स ने पहले ही 18 अक्टूबर को इस आईपीओ में बोली लगा दी थी, जबकि अब रिटेल और अन्य केटेगरी के इन्वेस्टर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

Waaree Energies IPO

विज्ञापन

प्राइस बैंड और लॉट साइज

Waaree Energies के एक शेयर का प्राइस बैंड 1,427 रुपये से 1,503 रुपये के बीच सेट किया गया है। इस आईपीओ के एक लोट में आपको 9 शेयर मिलेंगे। जिसका मतलब है कि रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 13,527 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

Waaree Energies IPO: ग्रे मार्केट प्राइस (GMP)

ग्रे मार्केट में Waaree Energies के आईपीओ की काफी डिमांड है। इस आईपीओ का प्रीमियम 1,510 रुपये पर कोट किया जा रहा था, जो इसके इश्यू प्राइस के अपर बैंड (1,503 रुपये) से करीब 100.47% ज्यादा है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल ओडिशा में 6 गीगावाट की इंगट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेट-अप करने के लिए करेगी।

विज्ञापन

(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ