Voting Without Voter ID Card: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। जल्द ही जनता मतदान कर देश की सरकार को चुनेगी। वोट डालने के लिए वोटर आईडी का होना जरूरी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वोटर आईडी कार्ड के बिना भी वोट डाला जा सकता है?
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो बिलकुल न घबराएं। ऐसे में आप अपना वोट बूथ पर जाकर डाल सकते हैं। देशभर में 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र वाले नागरिकों के पास वोट डालने का अधिकार है। बिना वोटर आईडी के वोट डालने में सबसे पहले आपका नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जाता है।
ऑनलाइन मोड
अगर आपको मतदाता सूची में अपना नाम डलवाना है तो इसके लिए चुनाव आयोग की साइट पर जाकर ‘फॉर्म 6’ भरना होगा। नाम, जन्म तिथि और पता जैसी पर्सनल डीटेल देनी होगी। प्रोसेस पूरा करने के बाद डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
यह भी पढ़ें: PAN Card पर लिखे Code का क्या है मतलब? नंबर में छिपी है जरूरी जानकारी
ऑफलाइन मोड
ऑफलाइन मोड के लिए फॉर्म 6 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यालयों में मिल जाता है। व्यक्ति अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स आवेदन से जुड़े अधिकारी या सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के सामने जमा कर सकता है। इसके अलावा उन्हें संबोधित डाक द्वारा भेजा सकता है या अपने मतदान क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी को सौंपा जा सकता है।
आपको बता दें कि गाइडलाइंस के मुताबिक, वोटर बिना वोटर आईडी कार्ड के भी मतदान कर सकता है। हालांकि, मतदाता सूची में उसका नाम होना जरूरी है। एक बार जब नाम इस सूची में आ जाए तो बिना वोटर आईडी कार्ड के भी आसानी से वोट दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
9 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
14 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
15 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
17 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
17 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines