Voter List Download Process: देश में कल से लोकसभा चुनाव शुरू हो जाएंगे। चुनाव में वोट डालने के लिए व्यक्ति के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा उसका नाम मतदाता सूची यानी वोटर लिस्ट में भी होना चाहिए। अगर उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा, तो वोट नहीं दे सकता है।
अगर आप भी अपना नाम वोटर लिस्ट में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घर बैठे ही वोटर लिस्ट चेक कर सकते हैं। आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरे प्रोसेस के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप घर बैठे ही वोटर लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- वोटिंग लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? जानें Step By Step Process
मतदाता सूची कैसे डाउनलोड करें?
मतदाता सूची को डाउनलोड करने के लिए आप अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद आप मतदाता सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिस्ट से आपको ये भी जानकारी मिल जाएगी, कि आपको किस मतदान केंद्र यानी बूथ पर जाकर वोट देना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग करीब 27 ऐप्स के जरिए लोगों की मदद करने वाला है। जिसके जरिए व्यक्ति को चुनाव से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी। हालांकि बीते कुछ सालों से मतदाता पर्ची के बारे में जानने के लिए व्यक्ति को बीएलओ ऑफिस जाना पड़ता था। लेकिन अब सारा काम ऑनलाइन मोड के जरिए हो रहा है।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
इसके अलावा मतदान से जुड़ी कोई भी जानकारी आप भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://electoralsearch.in/ से ले सकते हैं। इसी वेबसाइट पर आपको इस बात की भी जानकारी मिल जाएगी कि, आप अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आप भारत निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://electoralsearch.in/ को ओपन कर लें। होमपेज पर ही आपको वोटर लिस्ट का टैब दिख जाएगा, जिसे आपको ओपन करना है। फिर अपनी डिटेल्स भरें। जैसे ही आप अपनी डिटेल्स भरके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। वैसे ही आपके सामने वोटर लिस्ट आ जाएगी। उसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वोट कैसे करें? जानें क्या है प्रोसेस
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
9 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
13 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
14 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
16 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
20 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines