Voter Id Card Cancellation: 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो जाएगी। इस दिन 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ऐसे में सरकार ने फर्जी वोटिंग को रोकने की कोशिश शुरू की है। दरअसल, भारत में कई लोग ऐसे हैं, जिनका दो अलग मतदाता सूचियों में नाम शामिल है। अगर ऐसा है तो इसे तुरंत निरस्त करवाएं, नहीं तो आप पर कानूनी हो सकती है। इतना ही नहीं आपको जेल भी हो सकती है।
एक व्यक्ति के कैसे बन जाते हैं दो वोटर आईडी कार्ड
कई लोग अपने स्थाई और अस्थाई दोनों ही पते से वोटर आईडी कार्ड बनवा लेते हैं। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि कोई भी व्यक्ति पहले एक जगह पर रह रहा होता है तो वहां का वोटर आईडी कार्ड बनवाता है। वही व्यक्ति बाद में अपने जॉब या किसी भी कारण से दूसरे जगह पर स्थानांतरित हो जाता है। वो व्यक्ति पहले वोटर आईडी कार्ड को निरस्त किए बिना दूसरी जगह से भी वोटर आईडी कार्ड बनवा लेता है। ऐसे स्थिति में उस एक व्यक्ति का नाम दोनों ही जगहों के वोटर लिस्ट में शामिल रहेगा। ऐसे में वो व्यक्ति अगर दोनों ही जगहों से वोट दे दे तो इस स्थिति को ही फर्जी वोटिंग का नाम दिया जा सकता है।
इसे रोकने के लिए क्या कर रहा निर्वाचन आयोग
निर्वाचन आयोग ने फर्जी वोटिंग को रोकने और फर्जी वोटर कार्ड की पहचान करने के लिए ही वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू की है। ऐसे में व्यक्ति का एक ही वोटर आईडी कार्ड आधार से लिंक हो पाएगा।
ये भी पढ़ें- गलत जगह पैसे कर दिए हैं ट्रांसफर? ऐसे मिल सकेंगे पैसे वापस
दो वोटर आईडी कार्ड होने पर सजा का प्रावधान
सरकार चुनाव से पहले से लोगों को अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कह रही है। इसके बाद अगर किसी के पास दो वोटर आईडी कार्ड मिलता है तो कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उसे 1 साल की सजा हो सकती है।
वोटर आईडी कार्ड निरस्त करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस
- अगर आपके पास दो वोटर आईडी कार्ड है तो एक को रद्द करने के लिए फॉर्म 7 भरकर जमा कर सकते हैं।
- इस फॉर्म को आप ऑनलाइन या फिर करीबी निर्वाचन कार्यालय से ले सकते हैं।
- फॉर्म में आपको अपना वोटर लिस्ट से नाम रद्द करने के लिए जरूरी डिटेल्स भरने होंगे और इसके हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करें। इसके अलावा चाहें तो फॉर्म को भर कर पोस्ट के जरिए भी संबंधित अधिकारी को भेज सकते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
12 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
13 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
15 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
15 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
17 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
18 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
19 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines