टाटा ग्रुप की मशहूर कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वोल्टास (Voltas) में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल एन टाटा (Noel Tata) आगामी 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं. टाटा ग्रुप की उम्र से जुड़ी गाइडलाइंस और कंपनी अधिनियम (Companies Act) के नियमों के चलते उनका यह रिटायरमेंट हो रहा है. उनके जाने के बाद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सुनील डिसूजा को कंपनी की कमान सौंपी जाएगी.
नोएल टाटा क्यों हो रहे हैं रिटायर?
कंपनी अधिनियम 2013 के नियमों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति 70 साल या उससे अधिक उम्र होने पर मैनेजिंग डायरेक्टर या होल-टाइम डायरेक्टर के पद पर नहीं रह सकता. 12 नवंबर 1956 को जन्मे नोएल टाटा 12 नवंबर 2026 को पूरे 70 साल के हो जाएंगे. इसी पॉलिसी के तहत वे वोल्टास के साथ-साथ इस साल के अंत तक टाइटन, टाटा स्टील, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल जैसी कंपनियों के बोर्ड से भी रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, उनके लंबे अनुभव और योगदान का सम्मान करते हुए कंपनी बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस (मानद चेयरमैन) बनाने का फैसला किया है. वे कंपनी के रोजमर्रा के कामों में दखल नहीं देंगे, लेकिन एक सलाहकार (Advisor) के रूप में जुड़े रहेंगे.
सुनील डिसूजा होंगे वोल्टास के नए चेयरमैन
नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद वोल्टास बोर्ड ने सुनील डिसूजा (Sunil D’Souza) को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. सुनील डिसूजा वर्तमान में टाटा ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ (MD & CEO) हैं. उनकी लीडरशिप में टाटा साल्ट, टाटा टी, टेटली और टाटा सम्पन्न जैसे बड़े ब्रांड्स का कारोबार चलता है. वे 12 नवंबर 2026 से वोल्टास के नए चेयरमैन का पद संभालेंगे.
जयंत बालन होंगे कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर
वोल्टास के मौजूदा एमडी सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को खत्म हो रहा है. उनके रिटायर होने के बाद जयंत बालन को नया एमडी बनाया जाएगा. अभी जयंत बालन कंपनी के रूम एयर कंडीशनर बिजनेस के हेड हैं. उन्हें 25 मई 2027 से 5 साल के कार्यकाल के लिए एमडी और एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.पदभार संभालने तक सुचारू रूप से काम चलाने के लिए उन्हें अभी हेड – रूम एयर कंडीशनर बिजनेस एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डेजिग्नेट बनाया गया है. इसके अलावा बोर्ड ने वेंकटेशलू पलानीस्वामी को भी 12 नवंबर 2026 से नॉन-एग्जीक्यूटिव कैटेगरी में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है.
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines