Vodafone ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, होगा हजारों का फायदा!

Vodafone-Idea के दिन सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ ग्राहक कंपनी के साथ जुड़ रहे हैं, वहीं शेयर मार्केट में भी भरोसा बढ़ा है।

Vodafone Idea, VI, VI Share, वोडाफोन शेयर, वोडाफोन, शेयर

Photo Credit: Google

Vodafone-Idea के अगर आप ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आने वाले समय में कंपनी हजारों का फायदा करा सकती है। दरअसल वोडाफोन के दिन सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। कंपनी जहां एक तरफ अपने ग्राहकों को बनाए रखने में सफल रही है, वहीं शेयर मार्केट में भी भरोसा वोडाफोन पर दिखाई दे रहा है। TRAI के डेटा के अनुसार सितंबर महीने में कंपनी ने 1.1 फीसदी से नए ग्राहक जोड़े हैं, जो पिछले साल की तुलना में 42 फीसदी की ग्रोथ है। साथ में जुड़े हुए ग्राहक भी कंपनी को छोड़ कर कम जा रहे हैं। ऐसे में कंपनी की तरफ से दो तोहफे देखे जा सकते हैं।

रेट्स में नहीं होगा इजाफा

पहला कंपनी की तरफ से सस्ते प्लान देखे जा सकते हैं। हालाकि इससे कंपनी के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ेगा ही, पर JIO, Airtel को टक्कर देनी है तो कुछ नया करना ही पड़ेगा। पिछले 6 महीने से कंपनी ने कोई भी रेट नहीं बढ़ाया है, जिसका फायदा ग्राहकों के नंबर को लेकर हुआ ही है। हालांकि कुछ दिन पहले खबरें आ रहीं थीं कि 5G को देखते हुए JIO को छोड़कर कंपनियां अपने प्लान को महंगा कर सकती हैं। पर इस लिस्ट में फिलहाल वोडाफोन-आईडिया तो नहीं है।

शेयर बाजार में दिख रहा है भरोसा

वहीं अगर शेयर मार्केट की बात करें तो वोडाफोन का शेयर लगातार मजबूत हो रहा है। इस साल जनवरी से अक्टूबर तक देखें तो शेयर में 50 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। कल इस शेयर ने 7 फीसदी का उछाल दिखाया था। इससे एक बात तो साफ पता चल रही है कि वोडाफोन में खरीदारी का माहौल बन रहा है। मुनाफा वसूली कम हुई है। SEBI के आंकड़ों के अनुसार फ्रेश खरीदारी 40 फीसदी ज्यादा हो रही है, और जिसके पास शेयर हैं वो होल्डिंग की पॉजिशन बनाए हुए हैं। यानी शेयर बाजार में वोडाफोन कुछ महीनों में हजारों का फायदा करा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ