Vistara: टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस का एक संयुक्त वेंचर, Vistara को Skytrax द्वारा 2023 वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स में पिछले साल से चार स्थान ऊपर चढ़ते हुए, दुनिया भर में 16वें स्थान पर रखा गया है। इसी के साथ विस्तारा ने लगातार दूसरी बार दुनिया की शीर्ष 20 एयरलाइंस की सूची में अपने जगह बनाई है। यह टॉप 20 की लिस्ट में एकमात्र भारतीय वाहक है।
इसके अतिरिक्त, एयरलाइन ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीते जिनमें शामिल हैं, लगातार तीसरे वर्ष ‘भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन’, लगातार पांचवीं बार ‘भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन कर्मचारी’, लगातार तीसरे वर्ष ‘भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ केबिन क्रू’ और ‘ भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ बिजनेस क्लास एयरलाइन’ अवॉर्ड।
रैंकिंग में हुआ सुधार
पुरस्कार समारोह पेरिस एयर शो 2023 के बीच हुआ। विस्तारा ने ‘एशिया 2023 में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस’ में पिछले साल से एक रैंक ऊपर चढ़कर 8वां स्थान भी हासिल किया। एयरलाइन ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन केबिन क्रू 2023’ में 19वें और ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ उड़ान मनोरंजन 2023’ की श्रेणी में 20वें स्थान पर रही।
विस्तारा को वैश्विक स्तर पर (100 से अधिक राष्ट्रीयताओं से) यात्रियों द्वारा वोट दिया गया था। वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स सितंबर 2022 और मई 2023 के बीच की अवधि के लिए 20.23 मिलियन से अधिक यात्रियों के दुनिया के सबसे बड़े एयरलाइन यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण पर आधारित हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
4 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
6 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
7 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
9 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
13 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
15 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines