---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

कभी लोन लेकर खोली थी दुकान, आज 1000 करोड़ की कंपनी का मालिक, पढ़ें रामचंद्र अग्रवाल की Success Story

Vishal Mega Mart Owner Success Story: कभी लोन लेकर दुकान खोली थी, आज एक हजार करोड़ की कंपनी का मालिक बन गया। जो कभी फोटोस्टेट की दुकान थी, आज वह विशाल मेगा मार्ट है, जिसके देशभर में शोरूम खुले हैं। इसके मालिक का नाम है रामचंद्र अग्रवाल, जिनके समर्पण और मेहनत ने उन्हें करोड़ों का […]

---विज्ञापन---

Vishal Mega Mart Owner Success Story: कभी लोन लेकर दुकान खोली थी, आज एक हजार करोड़ की कंपनी का मालिक बन गया। जो कभी फोटोस्टेट की दुकान थी, आज वह विशाल मेगा मार्ट है, जिसके देशभर में शोरूम खुले हैं। इसके मालिक का नाम है रामचंद्र अग्रवाल, जिनके समर्पण और मेहनत ने उन्हें करोड़ों का मालिक बना दिया। वह जन्म से ही दिव्यांग थे, लेकिन यह कभी भी कुछ बड़ा करने की उनकी प्रेरणा के आड़े नहीं आया। दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी खड़ करके उन लोगों और युवाओं के लिए मिसाल पेश की, जो कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं, लेकिन फोटोस्टेट की दुकान से करोड़पति बनने तक का सफर आसान भी नहीं था। आइस आपको सुनाते हैं रामचंद्र अग्रवाल की सफलता की कहानी…

---विज्ञापन---

फोटोस्टेट की दुकान से की थी शुरुआत

रामचन्द्र ने अपना जीवन एक छोटे से बिजनेस शुरू किया। 1986 में फोटोस्टेट की दुकान खोली। दूसरों से पैसे उधार लेकर उसमें लगाए। कुछ समय दुकान करने के बाद कोलकाता में कपड़े का एक छोटा-सा बिजनेस खोला, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे और कुछ बड़ा करना चाहते थे। इसलिए वह कोलकाता से दिल्ली आ गए। 2001-02 में अग्रवाल ने विशाल रिटेल मार्ट की नींव रखी। उन्होंने इस बिजनेस को धीरे-धीरे विशाल मेगा मार्ट में बदल दिया। कुछ समय बाद उनकी कंपनी शेयर बाज़ार का हिस्सा बन गई। हालांकि साल 2008 रामचन्द्र के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। शेयर बाजार में गिरावट के कारण उनकी कंपनी विशाल मेगा मार्ट पूरी तरह डूब गई। रामचंद्र कर्ज के तले दब गये। इसके चलते उन्हें अपनी कंपनी श्री राम ग्रुप को बेचनी पड़ी। श्री राम ग्रुप ने उनकी कंपनी की हिस्सेदारी खरीदी थी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---विज्ञापन---

N24 Whatsapp Group

हालांकि उन्होंने अपनी कंपनी को बिकने से तो बचा लिया, लेकिन वह 2 हिस्सों में बंट गई। इसके बाद रामचन्द्र अपनी सूझबूझ से आगे बढ़े और एक बार फिर खुदरा बाजार में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। आज उनकी कंपनी V2 रिटेल मार्केट भारत के सबसे तेजी से बढ़ते रिटेल बाजारों में से एक है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2023 08:57 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola