Upcoming IPO: सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart IPO) के IPO को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर को खुलेगा और इसमें 13 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। यानी आपके पास दांव लगाने के लिए तीन दिन का समय होगा। विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का साइज़ 8000 करोड़ रुपए का है।
कौन बेचेगा शेयर?
विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली कमाई उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगी जो अपने शेयर बेचेंगे। आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर सम्यत सर्विसेज एलएलपी (Samayat Services LLP) द्वारा अपने शेयर बेचे जाएंगे। सम्यत सर्विसेज के पास कंपनी में 96.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें – खरीदने के लिए रहें तैयार, अगले कुछ महीनों में इतना गिर सकते हैं Gold के दाम!
पहले आई थी ये खबर
इससे पहले खबर आई थी कि स्विट्जरलैंड का पार्टनर्स ग्रुप और भारत की केदारा कैपिटल इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। पार्टनर्स ग्रुप और केदारा ने 2018 में TPG Capital से विशाल मेगा मार्ट को खरीदा था। विशाल मेगा मार्ट फैशन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी बेचती है। कंपनी अपने स्टोर्स, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से बिक्री करती है। इसकी बिक्री का आधा हिस्सा कपड़ों से ही आता है।
इनसे है मुकाबला
विशाल मेगा मार्ट के इस समय देश में करीब 626 स्टोर हैं। इसका सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, TATA ग्रुप की ट्रेंट और राधाकिशन दमानी की Dmart से है। डीमार्ट के देश में 381 स्टोर हैं। दमानी ने महाराष्ट्र में साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था और आज आंकड़ा 400 की तरफ बढ़ रहा है। डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
19 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
22 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines