पासपोर्ट निकालिए, सामान पैक करिए और… रुकिए! अगर आपका भी बैग पैक हो चुका है और आप अंतरराष्ट्रीय ट्रिप पर निकलने की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. भारतीय पर्यटकों का दबदबा आज पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. दुनिया भर के देश भारतीय यात्रियों को लुभाने के लिए वीजा नियमों में तरह-तरह की ढील दे रहे हैं. लेकिन हाल ही में 5 खूबसूरत देशों ने भारतीयों के लिए अपने वीजा नियमों में बड़े बदलाव किए हैं.

अब लास्ट मिनट प्लान बनाने की जगह नियम समझना जरूरी हो गया है. आइए जानते हैं किस देश ने क्या नया नियम निकाला है.

---विज्ञापन---

UAE Free Visa for Indians: अब मुफ्त में करें अबू धाबी की सैर! भारतीयों के लिए शुरू हुई फ्री वीजा स्कीम, जानिए क्या हैं नियम?

थाईलैंड (Thailand): वीजा-फ्री तो है, पर अब दिन घट गए

भारतीयों के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन थाईलैंड में फ्री-वीजा की सुविधा तो अभी भी चालू है, लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है. पहले आप बिना वीजा के थाईलैंड में 60 दिनों तक घूम सकते थे, लेकिन अब यह सीमा घटाकर 30 दिन कर दी गई है. अगर आपका प्लान 30 दिनों से ज्यादा रुकने का है, तो आपको अलग से वीजा लेना ही पड़ेगा.

---विज्ञापन---

केप वर्डे (Cape Verde): ऑन-अराइवल वीजा का खेल खत्म
अगर आप अफ्रीका के इस खूबसूरत आईलैंड पर छुट्टियां बिताने का सोच रहे हैं, तो जरा सावधान रहें. 1 जनवरी 2026 से केप वर्डे ने भारत समेत 96 देशों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा पूरी तरह बंद कर दी है. यानी अब आप वहां पहुंचकर वीजा नहीं ले सकते, आपको भारत से ही वीजा हाथ में लेकर उड़ान भरनी होगी.

UAE Visa On Arrival For Indians: भारतीयों के लिए आसान हुई UAE यात्रा, लेकिन इन शर्तों को पूरा करना होगा जरूरी

---विज्ञापन---

बोलीविया (Bolivia): ई-वीजा (e-Visa) हुआ अनिवार्य
साउथ अमेरिकी देश बोलीविया की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मन है? तो पहले फोन या लैपटॉप उठाइए. बोलीविया ने भी भारतीयों को एयरपोर्ट पर उतरकर मिलने वाला 'ऑन-अराइवल' वीजा देना बंद कर दिया है. अब फ्लाइट में बैठने से पहले ही आपके पास स्वीकृत ऑनलाइन ई-वीजा (e-Visa) होना जरूरी है.

ईरान (Iran): फिलहाल वीजा-फ्री एंट्री पर ब्रेक
ईरान अपनी सुरक्षा नीतियों और नियमों में कुछ बदलाव कर रहा है. आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए जो वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा थी, उसे फिलहाल रोक दिया गया है. अब अगर आपको ईरान जाना है, तो यात्रा शुरू करने से पहले ही वीजा प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

---विज्ञापन---

Thailand Visa New Rules 2026: बदल गए थाईलैंड यात्रा के नियम! वीजा फ्री होने के बाद भी इस एक कागज के बिना फ्लाइट में नहीं

निकारागुआ (Nicaragua): पहले लें अप्रूवल, फिर कटाएं टिकट
सेंट्रल अमेरिका का यह सुंदर देश भी अब नियमों में सख्ती बरत रहा है. निकारागुआ ने भारतीयों के लिए ऑन-अराइवल वीजा का ऑप्शन खत्म कर दिया है. अब वहां जाने से पहले वहां की इमिग्रेशन अथॉरिटी से प्रायर अप्रूवल (Prior Approval) लेना जरूरी है. ध्यान रहे, फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले यह अप्रूवल मिलना चाहिए.

---विज्ञापन---