अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, लेकिन एम्बेसी के चक्कर लगाने, लंबी-चौड़ी फाइलों और वीजा खारिज (Visa Rejection) होने के डर से कतरा रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खुशखबरी है.
विदेश मंत्रालय (MEA) के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में भारतीय पासपोर्ट धारकों को दुनिया के 27 देशों में बिना वीजा (Visa-Free Entry) के यात्रा करने की छूट मिल रही है. इतना ही नहीं, 47 देश ऐसे हैं जो Visa-on-Arrival यानी पहुंचने पर वीजा नहीं मांगा जाता. और 66 देश e-Visa की सुविधा दे रहे हैं. यानी पासपोर्ट उठाइए, टिकट बुक कराइए और निकल पडिए एक यादगार सफर पर.
आइए, जानते हैं कि वो 27 देश कौन से हैं, जहां आप बिना वीजा के घूम सकते हैं. लेकिन यात्रा से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.
एशिया में कहां-कहां जा सकते हैं बिना वीजा
अगर आप बजट-फ्रेंडली और कम समय में घूमना चाहते हैं तो एशिया के कुछ देश आपको जरूर पसंद आएंगे.
नेपाल और भूटान: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बिना किसी वीजा और बिना किसी पाबंदी के घूम सकते हैं. वहीं भूटान में वीजा की जरूरत नहीं है, बस आपको एंट्री परमिट (Entry Permit) लेना होता है.
थाईलैंड: भारतीयों का पसंदीदा थाईलैंड आपको 30 दिनों तक बिना किसी वीजा के घूमने की अनुमति देता है.
मलेशिया: मलेशिया में भारतीय पर्यटक 30 दिनों के लिए वीजा-फ्री एंट्री का फायदा उठा सकते हैं.
कजाकिस्तान: खूबसूरत वादियों वाले कजाकिस्तान में आप 14 दिनों के लिए बिना वीजा के रह सकते हैं.
मकाऊ और ईरान: मकाऊ में 30 दिन और ईरान में हर 6 महीने में एक बार 15 दिनों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा उपलब्ध है.
आइलैंड और कैरेबियाई देश
अगर आपको समुद्र के किनारे और शांत जगह पसंद है, तो आइलैंड डेस्टिनेशन्स आपको जरूर पसंद आएगा. मॉरीशस में भारतीयों को 90 दिनों तक रहने के लिए वीजा की कोई जरूरत नहीं है. वहीं फिजी में आप 120 दिनों यानी 4 महीने तक रह सकते हैं, हालांकि वहां पहुंचते ही आपको विजिट परमिट लेना होता है.
इसके अलावा सेशेल्स, कुक आइलैंड्स और निउए की बात करें तो सेशेल्स पूरी तरह वीजा-फ्री है. कुक आइलैंड्स में 31 दिन और निउए में 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं.
कैरेबियन देश जैसे कि बारबाडोस, ग्रेनाडा, हैती, डोमिनिका, अल साल्वाडोर, जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, सेंट विंसेंट और सेंट किट्स एंड नेविस जैसे खूबसूरत देशों में 30 से 90 दिनों तक बिना किसी वीजा के घूम सकते हैं.
अफ्रीका के खूबसूरत देश
अफ्रीका के सेनेगल और गाम्बिया, इन दोनों सुंदर अफ्रीकी देशों में आप 90 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं. वहीं अंगोला में भारतीयों को 30 दिनों तक बिना वीजा के रहने की इजाजत मिलती है.
सावधान रहें, वीजा-फ्री का मतलब बिना कागजी काम के एंट्री नहीं
बहुत से लोग सोचते हैं कि वीजा-फ्री का मतलब है बस फ्लाइट पकड़ी और चले गए. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. कुछ बातों का खास ख्याल रखें. जैसे कि भूटान और फिजी जैसे देशों में भले ही वीजा न लगे, लेकिन वहां की इमीग्रेशन अथॉरिटी से परमिट (Entry/Visit Permit) लेना जरूरी होता है. इसके अलावा लगभग हर देश की इमीग्रेशन अथॉरिटी आपसे वापसी का टिकट (Return Ticket) और रहने के लिए होटल बुकिंग के कागजात मांग सकती है. जाने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका पासपोर्ट आपकी यात्रा की तारीख से कम से कम 6 महीने तक वैध (Valid) होना चाहिए.
किसी भी देश के वीजा नियम समय-समय पर बदल सकते हैं. इसलिए यात्रा का प्लान बनाने से पहले विदेश मंत्रालय (MEA) या उस देश की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक कर लें.
अब विदेश यात्रा केवल अमीरों या बहुत ज्यादा कागजी कार्रवाई करने वालों तक सीमित नहीं रह गई है. अगर आपके पास वैध पासपोर्ट है, तो आप आसानी से दुनिया के 27 खूबसूरत देशों का सफर बिना किसी वीजा झंझट के तय कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
18 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
19 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines