Virat Kohli, सचिन तेंदुलकर या MS Dhoni, कौन है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर? यहां देखिए टॉप 10 की लिस्ट

Richest Cricketer In India: क्या आप जानते हैं भारत के किन क्रिकेटर्स के पास है सबसे ज्यादा पैसा? अगर नहीं तो यहां देखिए सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट.

Richest Cricketer

Top 10 richest cricketers in india: जानिए किस क्रिकेटर की नेट वर्थ है सबसे ज्यादा. Image Credit - Instagram

Richest Cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में भारत के क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. किंग कोहली यानी विराट कोहली, थलाइवा एमएस धोनी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), सुरेश रैना और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए सबसे अमीर 10 भारतीय क्रिकेटर्स (Richest Indian Cricketers) कौन से हैं और इस लिस्ट में पहले पायदान पर कौन सा खिलाड़ी है.

विज्ञापन

भारत के टॉप 10 अमीर क्रिकेटर्स | Top 10 Richest Cricketers In India

सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की नेट वर्थ 1300 करोड़ रुपए के करीब है. सचिन बूस्ट ड्रिंक्स से लेकर अपोलो टायर्स और BMW इंडिया को एंडोर्स करते हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर रियल स्टेट और स्पोर्टिंग वेंचर्स में भी एक्टिव रहते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

980 करोड़ रुपए के करीब की नेट वर्थ रखते हैं विराट कोहली. हालांकि, विराट (Virat Kohli) के सोशल मीडिया प्रजेंस को देखते हुए उनकी नेटवर्थ कई वेबसाइट्स पर 1000 करोड़ रुपए के करीब भी बताई जाती है. पूमा और ऑडी इंडिया समेत विराट के पास कई ब्रांड डील्स हैं.

विज्ञापन

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की नेट वर्थ (MS Dhoni Net Worth) 880 करोड़ रुपए के करीब है. धोनी के पास ब्रांड एंडोर्समेंट्स के साथ ही मल्टीपल ओनरशिप्स हैं. वहीं, धोनी फार्मिंग में भी इन्वेस्ट करते रहते हैं.

विज्ञापन

सौरव गांगुली

अमीर क्रिकेटर्स की गिनती में अगले पायदान पर हैं सौरव गांगुली. सौरव दा की नेट वर्थ करीब 365 करोड़ है.

विज्ञापन

विरेंद्र सहवाग

सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में पांचवे नंबर पर पूर्व इंडियन ओपनर विरेंद्र सहवाग हैं. विरेंद्र सहवाग की नेट वर्थ तकरीबन 286 करोड़ है.

विज्ञापन

युवराज सिंह

भारत की सिक्सर मशीन युवराज सिंह की नेटवर्थ 255 करोड़ है. ब्रांड डील्स और विज्ञापनों के अलावा युवराज बतौर कोच भी काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

सुरेश रैना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 185 करोड़ के करीब नेट वर्थ रखते हैं. सुरेश रैना की कमाई ब्रांड डील्स, बिजनेस और रियल स्टेट से आती है. इससे पहले रैना IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की नेट वर्थ (Rohit Sharma Net Worth)180 करोड़ के करीब है. ब्रांड डील्स, इंवेस्टमेंट्स और स्टार्टप्स में पैसा लगाकर रोहित शर्मा ने अपनी नेट वर्थ कायम रखी है. रोहित IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं.

विज्ञापन

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ की नेट वर्थ 172 करोड़ रुपए है. वहीं, कुछ वेबसाइट्स का कहना है कि राहुल द्रविड़ 320 करोड़ के करीब नेटवर्थ रखते हैं. कोच और ब्रांड अंबेसडर के तौर पर राहुल की कमाई होती है.

विज्ञापन

गौतम गंभीर

क्रिकेटर गौतम गंभीर की नेट वर्थ तकरीबन 150 करोड़ रुपए है. क्रिकेट के अलावा राजनीति और बिजनेस में भी गौतम गंभीर सक्रिय हैं. गौतम गंभीर की कमाई टीवी डील्स और एंडोर्समेंट्स से भी आती है. इसके साथ ही वे इन्वेस्ट भी करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ