Virat Kohli Business Inning: मिस्टर कोहली ने एक बार फिर अपना ‘विराट’ रूप दिखाया और साबित कर दिया कि क्रिकेट की दुनिया के असली सिकंदर वही हैं। विराट की शानदार पारी की बदौलत चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी। कोहली ने लंबे समय के बाद शानदार शतक लगाया है। विराट कोहली क्रिकेट की पिच पर जैसे शॉट लगाते हैं, उनका वैसा ही प्रदर्शन की कारोबारी दुनिया में भी है। कोहली ने अपना बिजनेस पोर्टफोलियो बीते कुछ सालों में काफी बड़ा और मजबूत किया है।
कितनी है दौलत?
विराट कोहली के पास दौलत का पूरा पहाड़ है। उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कोहली क्रिकेट के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। वह मान्यवर, एमपीएल, पेप्सी, फिलिप्स, फास्टट्रैक, बूस्ट, ऑडी, MRF, हीरो, वॉल्वोलिन और Puma जैसी दिग्गज कंपनियों के विज्ञापन में नजर आते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है। कोहली One8 Commune नाम से एक रेस्टोरेंट चेन भी चलाते हैं। उनके मुंबई सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट हैं।
One8 और One8 Commune
कोहली ने कई अलग-अलग सेक्टर्स में पैसा लगाया हुआ है। 2017 में उन्होंने प्यूमा के साथ मिलकर वन8 लॉन्च किया था। यह एक एथलेटिक लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसके बाद उन्होंने एफएंडबी इंडस्ट्री (Food & Beverage) में कदम रखा। वन8 कम्यून के नाम से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और पुणे में कोहली के रेस्टोरेंट चलते हैं। कोहली के नाम की वजह से इस रेस्टोरेंट में हमेशा भीड़ रहती है। जाहिर ऐसे में उनकी कमाई भी जबरदस्त होती होगी।
यह भी पढ़ें – पाकिस्तान के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति?
Rage Coffee
विराट कोहली ने 2022 में अपने पोर्टफोलियो में रेज कॉफी के रूप में एक नया नाम जोड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली के पास रेज कॉफी में 2.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। यह एक फेमस मेड-इन-इंडिया कॉफी ब्रांड है, जिसके देशभर में 2500 से ज्यादा स्टोर हैं। कोहली कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं।
Blue Tribe
कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 2022 में ब्लू ट्राइब में पैसा लगाया था। ब्लू ट्राइब एक प्लांट-बेस्ड मीट ब्रांड है, जिसकी स्थापना संदीप सिंह और निक्की अरोड़ा सिंह ने की थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली कपल ने इस ब्रांड में कुल कितना निवेश किया हुआ है।
Wrogn
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली फैशन इंडस्ट्री में भी दखल रखते हैं। उन्होंने पुरुषों के क्लोदिंग ब्रांड Wrogn को यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज (USPL) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया था। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो इस ब्रांड में आदित्य बिड़ला समूह कभी पैसा लगा हुआ है।
Chisel Fitness
विराट कोहली अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और इस फील्ड से पैसा भी कमा रहे हैं। उन्होंने 2015 में चिसेल फिटनेस और सीएसई के साथ मिलकर एक नई शुरुआत की। Chisel Fitness के देशभर में जिम और फिटनेस सेंटर हैं। बताया जाता है कि कोहली ने इसमें लगभग 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Go Digit
कोहली बीमा सेक्टर से भी कमाई करते हैं। उन्होंने गो डिजिट में 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा, विराट ने ग्लोबल वेलनेस ब्रांड Hyperice में भी पैसा लगाया है। 2021 में यह जानकारी सामने आई थी कि कोहली इस ब्रांड के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, उन्होंने कुल कितना निवेश किया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Galactus Funware Technology
विराट कोहली ने 2019 में गैलेक्टस फनवेयर टेक्नोलॉजी में 33.32 लाख रुपये का निवेश किया था। कंपनी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) की मालिक है। 2020 में, BCCI ने MPL को टीम इंडिया का आधिकारिक किट प्रायोजक और मर्चेंडाइज़ पार्टनर भी नियुक्त किया था।
Sport Convo
मिस्टर कोहली लंदन के सोशल नेटवर्किंग स्टार्टअप स्पोर्ट कॉन्वो के निवेशक भी हैं। उन्होंने कुछ साल पहले कंपनी में पैसा लगाया था। कोहली की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की लंबी-चौड़ी फौज है, जिसका फायदा लंदन की इस कंपनी को भी मिला।
Nueva
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा केवल लाइफ पार्टनर ही नहीं, बल्कि बिजनेस पार्टनर भी हैं। 2017 में, इस कपल ने देश की राजधानी दिल्ली में एक बार और डाइनिंग आउटलेट नुएवा की शुरुआत की थी। यहां यूरोपीय, अमेरिकी और पैन-एशियाई व्यंजन परोसे जाते हैं।
FC Goa
विराट कोहली एक फुटबॉल टीम के भी मालिक हैं। उनके पोर्टफोलियो में इंडियन सुपर लीग (ISL) की फ़ुटबॉल टीम FC गोवा भी शामिल है। वह इसके को-ओनर हैं। इसके अलावा, उन्होंने E1 रेसबोट चैंपियनशिप में एक टीम खरीदी है। कोहली का रियल एस्टेट में भी काफी पैसा लगा है। यह एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर निवेश किया हुआ है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
29 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
5 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
6 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
13 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines