Virat and Anushka Will Get 262% Return from Go Digit IPO : इंश्योरेंस प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी GO Digit अगले हफ्ते IPO (Initial public offering) लेकर आ रही है। इनका IPO 15 मई को आएगा। इस कंपनी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बड़ी हिस्सेदारी है। इस कंपनी IPO के आने से ही इन दोनों को करीब 262 फीसदी रिटर्न मिल जाएगा। कह सकते हैं कि इन्हें 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट होगा।
इतनी है हिस्सेदारी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Go Digit में बड़ी रकम निवेश की है। इस कंपनी में विराट कोहली ने 2020 में 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से करीब 2 करोड़ रुपये के 2,66,667 शेयर खरीदे थे। वहीं अनुष्का ने भी 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 50 लाख रुपये के 66,667 शेयर खरीदे थे। इस तरह दोनों ने करीब 2.50 करोड़ रुपये के 3,33,334 शेयर खरीदे हैं यानी इन्होंने 2.50 करोड़ रुपये Go Digit में निवेश किए हैं।
Go Digit के IPO से विराट और अनुष्का का प्रॉफिट बढ़ जाएगा
6.56 करोड़ रुपये का होगा प्रॉफिट
कंपनी ने एक शेयर का प्राइज बैंड 258 रुपये से 272 रुपये रखा है। अगर प्राइज बैंड 272 रुपये मान लें तो 3,33,334 शेयर की कीमत करीब 9 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस प्रकार उन्हें सिर्फ IPO आने से ही 6.56 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हो जाएगा।
…तो बढ़ सकता है प्रॉफिट
विराट और अनुष्का का प्रॉफिट बढ़ भी सकता है। दरअसल, 23 मई को जब IPO शेयर मार्केट में लिस्ट होगा तो उस समय इनका प्रॉफिट बढ़ भी सकता है। हालांकि यह लिस्टिंग पर निर्भर करेगा। अगर लिस्टिंग प्राइस बैंड (278 रुपये) से ज्यादा में होती है तो प्रॉफिट बढ़ जाएगा। अगर लिस्टिंग कम पर हुई तो प्रॉफिट कम भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Slone Infosystems की शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री, दो घंटे में ही गिर गई 8 फीसदी कीमत
IPO की डिटेल्स इस प्रकार है
IPO जारी होने की तारीख : 15 मई
IPO बंद होगा : 17 मई
अलॉटमेंट : 21 मई
रिफंड : 22 मई
डीमैट में क्रेडिट : 22 मई
लिस्टिंग : 23 मई
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
बिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
49 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
3 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines