हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा

एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि विजय माल्या पर अभी भी 8,752 करोड़ बकाया हैं.

विज्ञापन
Banks vs Vijay Mallya: क्या बंद होंगे विजय माल्या के क्रिमिनल केस? बॉम्बे हाईकोर्ट में ED और SBI का करारा जवाब (File Photo)

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya), ईडी (ED) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम के बीच कानूनी खींचतान एक बार फिर गरमा गई है. किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मालिक विजय माल्या ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक मामलों को खत्म करने की मांग की थी. माल्या का तर्क था कि बैंकों ने जब्त संपत्तियों को बेचकर अपना सारा पैसा वसूल कर लिया है, इसलिए अब उनके खिलाफ केस खत्म होना चाहिए.

लेकिन अब एसबीआई और कंसोर्टियम बैंकों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर माल्या के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं.

कोर्ट में बैंकों और ईडी ने क्या-क्या बड़े खुलासे किए:

बैंकों ने हाईकोर्ट को बताया कि माल्या का यह कहना पूरी तरह गलत है कि सारे बकाये की वसूली हो चुकी है. डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) के जरिए अस्थाई रूप से करीब 10270 करोड़ रुपये और केस दर्ज होने से पहले 544.58 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई थी.

विज्ञापन

र‍िपोर्ट के अनुसार अगस्त 2026 तक के आंकड़ों और कानूनी खर्चों को मिलाकर विजय माल्या पर अभी भी 8751.86 करोड़ की भारी-भरकम राशि बकाया है. बैंकों ने कोर्ट को यह भी जानकारी दी कि मामले में अटैच (जब्त) किए गए कुछ शेयर अभी भी सुरक्षित हैं और उन्हें बेचा नहीं गया है.

ED की दो टूक: पैसा लौटाने से अपराध खत्म नहीं हो जाता
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी माल्या की याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है. ईडी ने कहा कि PMLA कानून के तहत जब्त संपत्तियों को बैंकों को वापस सौंपना (Restoration of Assets) एक वैधानिक प्रक्रिया है. सिर्फ इसलिए कि बैंकों ने अपनी रकम वसूल कर ली है, माल्या पर लगे धोखाधड़ी (Bank Fraud), आपराधिक साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग के संगीन आरोप खत्म नहीं हो जाते. बॉम्बे हाईकोर्ट अब इस हाई-प्रोफाइल मामले पर 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा.

विज्ञापन

विजय माल्या 2019 से भगोड़ा आर्थिक अपराधी (Fugitive Economic Offender) घोषित हैं. माल्या की कोशिश थी कि रिकवरी के दम पर केस बंद करवा लिया जाए, लेकिन बैंकों और ईडी ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरे 8752 करोड़ रुपये चुकता नहीं होते और मनी लॉन्ड्रिंग केस का फैसला नहीं आता, तब तक माल्या को कोई राहत नहीं मिलने वाली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola