---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाती देसी गर्ल का दिल्ली मेट्रो स्टेशन से वीडियो वायरल, इंटरनेट पर मचा तहलका

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान उर्फी जावेद के जैसे आउटफिट्स में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ही रहा था कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर से एक देसी लड़की का भोजपुरी गाने पर थिरकने का एक और वीडियो वायरल हो गया। नई नवेली दुल्हन की तरह लाल साड़ी और […]

---विज्ञापन---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान उर्फी जावेद के जैसे आउटफिट्स में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ही रहा था कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर से एक देसी लड़की का भोजपुरी गाने पर थिरकने का एक और वीडियो वायरल हो गया।

नई नवेली दुल्हन की तरह लाल साड़ी और गहने पहने लड़की को दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप को avnikarish नाम की लड़की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।

---विज्ञापन---

देसी गर्ल को खूबसूरत लाल साड़ी में भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस करते देखा जा सकता है। जहां लड़की दिल खोलकर डांस करती है, वहीं मेट्रो में यात्रियों को उसे घूरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट हॉलडर ने लिखा, ‘यार बहुत हिम्मत चाहिए मेट्रो में डांस करने की।’

---विज्ञापन---

ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 12,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ की और उनके कॉन्फिडेंस की भी तारीफ की। हालांकि, कुछ अन्य लोगों ने उन्हें मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर डांस करने के लिए ट्रोल किया।

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतना एनर्जेटिक डांस।’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कोई इन्हें बैन करो मेट्रो से’, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो में क्या हो रहा है, अब बस रील्स बनती है।’ ‘कुछ भी हो रहा है’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो तब से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है जब से Rhythm Chanana नाम की एक लड़की को मेट्रो में अजीबोगरीब कपड़ों में देखा गया है।

First published on: Apr 05, 2023 02:46 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola