Video Life Certificate: पेंशनधारकों को SBI का ऑफर, अब घर बैठे ही मोबाइल से जमा करा दें 'जीवन प्रमाण पत्र', नहीं रुकेगी Pension
Edited By Nitin Arora

SBI Recruitment 2023
Edited By Nitin Arora

SBI Recruitment 2023
Video Life Certificate: पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने नई वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट (VLC) सेवा शुरू की है। इस सुविधा के तहत पेंशनभोगी एसबीआई अधिकारी के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार के पेंशनरों को अपनी पेंशन आहरित करने के लिए हर साल पेंशन वितरण एजेंसी (Pension Disbursing Agency, PDA) को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। पेंशनभोगी के लिए प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण है।
नई वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट (VLC) सेवा के माध्यम से लोग अपना जीवन प्रमाण पत्र एसबीआई ऐप या वेबसाइट पर वीडियो कॉल के माध्यम से जमा कर सकता है, वो भी बिना शाखा में आए। याद रहे यह सुविधा उनके लिए होगी जिनकी पेंशन बैंक के माध्यम से संसाधित और भुगतान की जाती है।
अभी पढ़ें – कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बीच भारत में पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: