हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Milk Price Increased: आम आदमी को महंगाई का झटका, फिर बढ़े दूध के दाम

विज्ञापन
Milk Prices Increased

Milk Price Increased: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब वेरका ने भी दूध के दाम में इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि वेरका पंजाब और हरियाणा का पॉपुलर दूध ब्रांड है। वेरका फुल क्रीम दूध के दाम में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद अभी तक 60 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला फूल क्रीम दूध 66 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है।

बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह से ही लागू हो गई है। इसके साथ ही वेरका ने नॉर्मल दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि आधा किलो दूध के दाम में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

और पढ़िए – सोना-चांदी खरीदारों की चमकी किस्मत, 1000 रुपये तक लुढ़क गए दाम

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को अमूल ने दूध के दाम में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बादग अमूल भैंस दूध के दाम 65 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं अमूल गोल्ड जो पहले 63 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता था, अब बढ़कर 66 रुपये का हो गया है। वहीं अमूल ताजा के दाम बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

और पढ़िए – भारत में बनी आई ड्रॉप EzriCare को लेकर अमेरिका में अलर्ट, कहा- इससे लोग मर रहे

मदर डेयरी की करें तो कंपनी ने पिछले दिनों दूध के दाम दो रुपये की बढ़ोतरी की थी। हालांकि गाय के दूध और टोकन वाले दूध की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें