Vehicle RC Download Process Online: व्हीकल आरसी जिसे वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र भी कहा जाता है जो वाहन के ऑनर का प्रमाण होता है। इससे पता चलता है कि गाड़ी आपकी है और आपके नाम पर है। कानूनी दस्तावेज होने के कारण गाड़ी चलाते समय आरसी का साथ होना जरूरी होता है लेकिन अगर किसी वजह से आपके पास ये नहीं है तो चालान कट सकता है। ऐसी स्थिति में डिजिटल आरसी काम की साबित हो सकती है और चालान कटने से बचा सकती है। आप इसे फोन में डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। साथ में फिजिकल आरसी न होने पर डिजिटल आरसी को दिखा सकते हैं। आइए फोन में आरसी को डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।
RC ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
आप दो तरीके से आरसी को डाउनलोड कर सकते हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट परिवहन सेवा के माध्यम से आरसी को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरा तरीका DigiLocker ऐप का है जिसमें डिजिटल आरसी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
Vahan पोर्टल से RC डाउनलोड करने का तरीका?
- Vahan पोर्टल पर “Parivahan Sewa” पर जाएं।
- ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें।
- वाहन संबंधित सर्विस को चुनें और अपने राज्य को चुनें।
- वाहन से रजिस्टर्ड फोन नंबर एंटर करें।
- फोन में आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें।
- वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर एंटर करें।
- इसके बाद RC को डाउनलोड करने के दो ऑप्शन शो होंगे।
- Download Document पर क्लिक कर सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।
- RC Print पर क्लिक कर आरसी का प्रिंट निकाल सकेंगे।
DigiLocker से आरसी कैसे डाउनलोड करें?
- डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या इसके ऐप को फोन में डाउनलोड कर लें।
- डिजिलॉकर में लॉगिन के लिए आधार लिंक्ड फोन नंबर को एंटर करना होगा।
- यहां आपको “सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय” का सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Registration Certificate” सेक्शन पर क्लिक करें।
- वाहन संबंधित जानकारी को एंटर करें साथ ही नाम भी दर्ज करें।
- RC शो होने पर एक बार चेक कर लें और फिर इसे डाउनलोड कर लें।
- इस तरह से डिजिलॉकर के “Issued Documents” सेक्शन में डिजिटल आरसी सेव हो जाएगा।
- जरूरत पड़ने पर आप DigiLocker में इसे सर्च कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से लेकर DL अब आपके फोन में! बस लिंक करें WhatsApp Number
अगर अब आप डिजिटल आरसी को अपने पास सेव रख लेंगे तो जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं। वाहन पोर्टल और डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड हुए आरसी मान्य है। अगर आपका आरसी गुम भी हो जाता है तो यहां से आप आरसी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines