हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Metro Train: भारतीय रेलवे जल्द शुरू करेगी 'वंदे मेट्रो ट्रेन', जानिए फीचर्स और अन्य डिटेल्स

विज्ञापन

Vande Metro Train: भारतीय रेलवे निकट भविष्य में देश भर में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज पर वंदे मेट्रो की सेवाएं शुरू करेगा। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2023 पेश किए जाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का एक लघु संस्करण वंदे मेट्रो बड़े शहरों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अपने कार्यस्थल और गृहनगर के बीच आराम से यात्रा करने के लिए विकसित किया जाएगा।

बता दें कि जबकि वित्त मंत्री के भाषण में वंदे भारत ट्रेनों का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन वैष्णव के बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण इसके एक लघु संस्करण की घोषणा ही थी। मंत्री ने कहा, ‘राज्य के आस-पास के इलाकों के यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने के लिए वंदे मेट्रो ट्रेन, पूरी तरह से पीएम मोदी के विजन के तहत भारत में निर्मित, जल्द ही देश में शुरू की जाएगी।’

विज्ञापन

और पढ़िए – यह बैंक FD पर दे रहा है 7.75% का दमदार रिटर्न, चेक करें ताजा रेट

वंदे भारत मेट्रो की विशेषताएं

मंत्री ने कहा, ‘हम वंदे मेट्रो का भी विकास कर रहे हैं… बड़े शहरों के आसपास, बड़ी बस्तियां हैं जहां से लोग काम के लिए बड़े शहर में आना चाहते हैं और उसी दिन वापस घर भी जाना चाहते हैं। उसके लिए, हम वंदे भारत के समकक्ष वंदे मेट्रो लेकर आ रहे हैं। इस साल डिजाइन और प्रोडक्शन का काम पूरा हो जाएगा और अगले वित्त वर्ष में ट्रेन के प्रोडक्शन में रैंप-अप किया जाएगा।’

विज्ञापन

वैष्णव ने कहा, ‘यात्रियों के लिए ये रैपिड शटल जैसा अनुभव होगा।’ रेलवे पहले से ही सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के स्लीपर वर्जन पर काम कर रहा है।

और पढ़िए – देशवासियों के लिए अलर्ट! जल्दी करें ये काम, देर हो गई तो इस बार होगी बड़ी दिक्कत

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें आठ कोच की होंगी और मेट्रो ट्रेन की तरह होंगी। रेल मंत्रालय ने चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और लखनऊ स्थित रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) के महाप्रबंधकों (GMs) को आठ-कार वाली वंदे भारत ट्रेनों के रेक जल्द से जल्द उतारने का निर्देश दिया है।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola