Vande Bharat Train: इस महीने चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होने की संभावना है। द हिंदू की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेलवे दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नई-तिरुनेलवेली, ग्वालियर-भोपाल और लखनऊ-प्रयागराज मार्गों पर चार नई ट्रेनें शुरू करने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन ट्रेनों के इस महीने के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि चार ट्रेनों में से केवल एक रूट में 16-कोच वाली ट्रेनें हो सकती हैं, जबकि अन्य में आठ कोच वाली ट्रेनें होने की संभावना है।
इस बीच हाल ही में रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि भारत में निर्मित सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का रेक ‘भगवा’ रंग का होगा। नई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में खड़ी है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है।
जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि स्वदेशी ट्रेन की 28वीं रेक का नया रंग ‘भारतीय तिरंगे से प्रेरित’ है।
रेलवे अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ‘हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है।’
इससे पहले शुक्रवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के दो नए और उन्नत संस्करणों – गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर-साबरमती को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में निर्मित, ट्रेन सेट ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल का प्रतीक है और भारत की इंजीनियरिंग कौशल को प्रदर्शित करता है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
15 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
15 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
16 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
16 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
17 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
20 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
20 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
22 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
23 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines