Nitin Arora
Read More
Vande Bharat Express: यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने देश की 13वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रा समय में 15 मिनट की कमी की है। अब सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच चलने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 8 घंटे 15 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी। पहले ट्रेन यह दूरी 8 घंटे 30 मिनट में पूरी करती थी। नई टाइमिंग बुधवार, 17 मई 2023 से प्रभावी होगी। इसके अलावा रेल मंत्रालय ने वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 और कोच जोड़कर ट्रेन की यात्री क्षमता को दोगुना कर दिया है।
नीले और सफेद रंग की ट्रेन ने यात्रियों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के महाप्रबंधक, अरुण कुमार जैन ने कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधाओं के साथ यात्रा के समय में कमी से यात्रियों के अनुभव में समग्र रूप से सुधार होगा।
#Secunderabad – #Tirupati – Secunderabad Vande Bharat Train becomes faster and to operate with higher capacity w.e.f 17 May 2023
👉 16 Coaches instead of 8
👉 Travel time reduced by 15 mins in each direction#VandeBharat @PMOIndia @narendramodi @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/UhBHqy2v5G
— South Central Railway (@SCRailwayIndia) May 15, 2023
सिकंदराबाद-तिरुपति-सिकंदराबाद रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सीटों की बढ़ती मांग को देखते हुए कोचों की संख्या दोगुनी करके 16 करने का फैसला किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।