दीपावली का पावन पर्व नजदीक आते ही देश भर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें सिर्फ एक ही चीज पर टिकी होती हैं- दिवाली बोनस (Diwali Bonus). केंद्र सरकार के बाद अब राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए झोली खोल दी है. ताजा खबर देवभूमि उत्तराखंड से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का शानदार तोहफा दिया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन के एडहॉक बोनस को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये तक का बोनस मिलेगा. जानिये इस बोनस का फायदा किन-किन कर्मचारियों को मिलने वाला है और इसके क्या नियम हैं.
किसे मिलेगा 6,908 रुपये का यह बोनस?
उत्तराखंड वित्त विभाग से जारी शासनादेश के मुताबिक, इस बार के बोनस का दायरा काफी बड़ा रखा गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों की दिवाली रोशन होने वाली है. ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों को बोनस का पूरा लाभ मिलेगा. इसके अलावा ग्रुप B के अराजपत्रित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा, जिनका ग्रेड पे 4,800 रुपये तक है या नए वेतनमान के मुताबिक लेवल-8 यानी 47,600 से 1,51,100 रुपये के वेतन स्तर तक आते हैं. वे इस दायरे में शामिल हैं. हालांकि यह लाभ सिर्फ नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों के पात्र कर्मचारियों और निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को भी दिया जाएगा.
किसे नहीं मिलेगा इस बोनस का फायदा?
जो कर्मचारी पहले से ही किसी अन्य उत्पादकता आधारित बोनस योजना का हिस्सा हैं, उन्हें इस एडहॉक बोनस का लाभ नहीं दिया जाएगा. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बोनस पाने के लिए सरकार से तय की गई सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा.
त्योहार की खरीदारी के लिए एक्सट्रा फंड
दिवाली से ठीक पहले राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है. 6,908 रुपये तक की यह राशि कर्मचारियों के लिए त्योहार पर दीये जलाने, मिठाइयां खरीदने और परिवार के साथ खुशियां बांटने के लिए एक शानदार एक्सट्रा फंड साबित होगी. वित्त विभाग ने आदेश जारी कर प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि समय रहते सभी पात्र कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा सकें.
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
45 mins agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 hr agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
15 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
18 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
19 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
20 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
22 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
23 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines