UPI Rules Change From 1st February 2025: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) यानी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। 1 फरवरी 2025 से लेनदेन की प्रक्रिया कुछ यूजर्स के लिए बंद कर दी जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के नए नियम के अनुसार कई पेमेंट के लिए यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी। आइए जानते हैं किस तरह की यूपीआई आईडी वाले यूजर्स लेनदेन नहीं कर सकेंगे?
शॉपिंग से लेकर कैब ड्राइवर की पेमेंट पर रोक
दरअसल, NPCI के नए नियम के तहत कुछ यूजर्स के लिए यूपीआई से लेनदेन बंद कर दिया जाएगा। स्पेशल कैरेक्टर के साथ क्रिएट UPI ID के साथ पेमेंट नहीं कर सकेंगे। लेनदेन के दौरान UPI ऐप एक ट्रांजैक्शन ID जेनरेट करता है और ये ID सिर्फ अल्फान्यूमेरिक होनी चाहिए। हालांकि, बहुत बार ये स्पेशल कैरेक्टर वाली यूपीआई आईडी होती है और इसे लेकर ही NPCI ने एक सर्कुलर जारी किया।
अगर @, #, $ जैसे स्पेशल कैरेक्टर के साथ यूपीआई आईडी क्रिएट है तो लेनदेन के दौरान ट्रांजेक्शन होगी नहीं और वो कैंसिल हो जाएगी। ट्रांजेक्शन के दौरान कई डिजिटल पेमेंट ऐप हैं जो स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करते है, लेकिन Paytm और Phonepe जैसे ऐप्स आईडी में स्पेशल कैरेक्टर का यूज नहीं करते हैं।
अक्षर और अंक वाली आईडी ही करेगी काम
NPCI के नए नियम के तहत स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $) से क्रिएट यूपीआई आईडी का यूज नहीं कर सकेंगे, लेकिन जो आईडी अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर की है, उसे पेमेंट की जा सकती है। अक्षर और अंक वाली आईडी अल्फ़ान्यूमेरिक होती है और आप नियम अनुसार इस तरह की आईडी से पेमेंट कर सकेंगे। इस नियम को 1 फरवरी 2025 से लागू किया जाएगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि NPCI की ओर से 9 जनवरी 2025 को सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें 1 फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर वाली UPI आईडी पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 90 हजार रुपये तक जा सकती है कीमत
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
14 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
17 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
18 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
18 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
19 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
21 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
21 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
22 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines