UPI Payment without Card: आसानी से भुगतान के लिए हम सभी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म को अपनाना पसंद करते हैं। इसके लिए यूपीआई पेमेंट ऐप्स मददगार साबित होते हैं। हालांकि, बैंक में पैसे न हो या डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना हो तो हमारे लिए क्रेडिट कार्ड का साथ में होना जरूरी हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीआई के एक फीचर के जरिए आप साथ में क्रेडिट कार्ड न होने पर भी भुगतान कर सकते हैं।
जी हां, बिना फिजिकल डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के आप आसानी से भुगतान कर सकते हैं। आज हम आपको बिना क्रेडिट कार्ड के ऑनलाइन भुगतान करने के लिए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप फिजिकल क्रेडिट कार्ड के ना होने पर भी पेमेंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI Payment के लिए नहीं पड़ेगी फोन में इंटरनेट की जरूरत!
UPI App में एड करना होगा कार्ड
आपको कहीं क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी है लेकिन आपके पास सिर्फ फोन है और क्रेडिट कार्ड को साथ में रखना भूल चुके हैं, तो ऐसे में आपके लिए पहले से किया गया एक काम मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, आपको पहले ही यूपीआई ऐप में क्रेडिट कार्ड की जानकारी सेव कर लेनी है।
कैसे करें UPI App में क्रेडिट कार्ड एड?
- गूगल पे या फोन पे ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद अपने प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां Add Cards का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड एड कर सकते हैं।
- कार्ड नंबर, नेम और अन्य जानकारी को सेव करें।
इसके बाद आप जब भी कार्ड से पेमेंट करना चाहेंगे तो आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। RUPAY Credit Card को सेव कर आप आसानी से लेनदेन कर सकेंगे। बस आपको हर पेमेंट के लिए पिन कोर्ड दर्ज करना होगा।
ये भी पढ़ें- UPI के इस मोड को ऑन करने से करें “तौबा-तौबा”, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines