UPI Payments Tips: ऑनलाइन लेनेदेन का दौर है और ऐसे में यूपीआई की भूमिका अहम बन चुकी है। घर के बाहर हो या अंदर बस हाथ में फोन और इंटरनेट होने पर आप यूपीआई से लेनदेन कर सकते हैं। अपने खासियत के कारण यूपीआई ने बड़ी तेजी से लोगों के बीच एक जगह बना ली है। ये ही कारण है कि ज्यादातर लोग अब यूपीआई से ऑनलाइन लेनदेन करना पसंद करते हैं। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI भारत में सबसे लोकप्रिय भुगतान सिस्टम में से एक है। अगर आप भी यूपीआई यूजर हैं तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं।
1. अज्ञात पेमेंट रिक्वेस्ट का कभी भी न करें रिस्पॉन्स
यूपीआई पेमेंट के लिए यूजर्स भुगतान के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। जबकि, आपके पास भी UPI Payment Requests आ सकती है। ऐसे में आपको इस रिक्वेस्ट को अप्रूवल नहीं देना चाहिए। अगर आप यूपीआई पेमेंट के लिए भेजे जा रहे यूजर को नहीं जानते हैं तो भूलकर भी अप्रूवल न दें। वरना आपके बैंक अकाउंट को खतरा भी होने के साथ कोई ठगी भी हो सकती है।
2. UPI में लेनदेन की सीमा
- UPI Person-to-Person (P2P)- एक दिन में प्रति ट्रांजेक्शन ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रुपये कर सकते हैं।
- Allows person-to-merchant (P2M)- व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन जैसे- स्टॉक मार्केट पेमेंट, क्रेडिट कार्ड पेमेंट आदि के लिए 2 लाख रुपये तक की पेमेंट करने की अनुमति मिलती है।
- कुछ यूजर्स प्रति दिन अधिकतम 20 यूपीआई लेनदेन ही कर सकते हैं। अगर लेनदेन की सीमा समाप्त हो जाती है तो आप 24 घंटे के बाद ही दूसरा लेनदेन कर सकते हैं।
3. वेरिफाई यूपीआई आईडी (Verify UPI ID)
किसी के साथ भी लेनदेन करने से पहले ये जरूर देख लें कि आप जिस यूपीआई आईडी को पैसे भेज रहें हैं वो वेरिफाइड यूजर है या नहीं। ये चीज सिर्फ पैसे भेजने के दौरान ही नहीं बल्कि अगर आपके पास कोई पैसे भेजा रहा है तो आपको रिसीवर का भी नाम और यूपीआई आईडी जरूर देख लेनी चाहिए। पैसे भेजने वाला फ्रॉडस्टर भी हो सकता है। इसलिए आपको लेनदेन के दौरान सावधान रहना चाहिए।
4. UPI QR कोड स्कैन करते समय ध्यान रखें ये बात
अक्सर लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई क्यूआर कोड सेंड कर देते हैं जिसे बिना चेक किए यूजर पेमेंट कर देता है। हालांकि, ऐसी गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है। पिछले कई महीनों से क्यूआर कोड स्कैम भी चल रहा है, जो स्कैन करने पर आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। इसलिए जब आप UPI QR कोड यूज करें तो पहले उसकी यूपीआई आईडी देख लें। किसी तरह के डिस्काउंट या अन्य लाभ के लिए अनजान UPI QR कोड को स्कैन न करें।
5. यूपीआई के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल
UPI प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेमेंट करने के लिए आप RUPAY क्रेडिट कार्ड का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले अपने मौजूदा RUPAY क्रेडिट कार्ड को अपने UPI प्लेटफॉर्म से लिंक करना होगा। इसके बाद आप व्यापारी को भुगतान करने के लिए UPI का इस्तेमाल करते हुए क्रेडिट कार्ड या बैंक का चयन करके पेमेंट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
5 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
6 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines