UPI Payment without Internet: किसी को पैसे भेजने हैं लेकिन आपके फोन का इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत यूपीआई यूजर्स को बिना इंटरनेट के भी पेमेंट करने की सुविधा दी जाती है। ऐसे में यूजर्स के लिए लेनदेन करना तब आसान हो जाता है जब उनके फोन में डेटा खत्म हो गया हो या फिर नेटवर्क क्षेत्र में न होने की वजह से वो पेमेंट न कर पा रहे हों।
फीचर फोन से भी कर सकेंगे यूपीआई लेनदेन
NPCI द्वारा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) यानी UPI यूजर्स के लिए खास सर्विस दी जाती है। ऐसे में फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। अगर बटन वाले फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तब भी आप यूपीआई लेनदेन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से जियो, एयरटेल, Vi और BSNL के ग्राहकों के लिए बदलेंगे नियम
NPCI के अनुसार IVR number के जरिए फीचर फोन यूजर्स यूपीआई लेनदेन कर सकेंगे। बस इसके लिए आपको 6366200200, 080-45163666 और 08045163581 नंबर पर फोन करके UPI ID वेरीफाई करनी होगी। इसके बाद कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
Offline UPI Payment Step By Step Process
बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको आप यूएसएसडी का तरीका अपना सकते हैं। सबसे पहले *99# नंबर डायल करें। ये सुविधा सिर्फ एंड्रॉइड और आईओएस दोनों फोन यूजर्स के लिए है।
- सबसे पहले अपने फोन डायलर में *99# नंबर डायल करें।
- दिख रहे ऑप्शन्स में भाषा के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद अपना बैंक खाता और IFSC कोड एंटर करें।
- अब जिस नंबर पर आपको पैसे सेंड करने हैं, उसे एंटर करें।
- जितनी रकम भेजनी है वो दर्ज करें और सेंड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ट्रांजेक्शन पूरा हो जाने के बाद UPI PIN दर्ज करें।
ये भी पढ़ें- Jio दे रहा है रोजाना 3 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा!
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
10 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
11 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
12 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
13 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
18 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
19 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines