RBI करेगा UPI Payment के नियमों में बदलाव, और आसान होगी पेमेंट

UPI Payment New Rule: अगर आप ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, आरबीआई द्वारा जल्द अलग-अलग यूपीआई ऐप्स के वॉलेट को थर्ड पार्टी यूपीआई एप्लीकेशन (जैसे फोनपे, पेटीएम) से लिंक करने का प्रस्ताव रखा है।

UPI Payment New Rule By RBI

UPI Payment New Rule By RBI

UPI Payment New Rule: देशभर में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का चलन काफी बढ़ गया है। लगभग हर छोटी-से-छोटी दुकान में बारकोड लगे दिखेंगे लेकिन इस बीच लोगों को कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। जैसे वॉलेट में पैसे को सिर्फ उस कंपनी के ऐप से ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए नया अपडेट आया है।

आरबीआई कर रहा काम

अगर आप Paytm, PhonePe और Amazon जैसे पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो जान लें कि यूपीआई के नियमों में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा कुछ दिनों पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगा दिया गया था, तो सबसे ज्यादा दिक्कत पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करने वालों को हुई। अब यूजर्स को इसका समाधान मिल सकता है, क्योंकि आरबीआई इसपर काम कर रहा है। इसमें लोग यूपीआई ऐप से अपने वॉलेट को भी बैंक खाते की तरह लिंक कर सकते हैं।

इस समय आप जिस भी कंपनी की ऐप के वॉलेट में पैसा रखते हैं, उस पैसे को सिर्फ उसी कंपनी के वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

कैसे काम करती है सुविधा?

इसका मतलब साफ है कि आप किसी भी ऐप के वॉलेट में रखे पैसे को अन्य ऐप के वॉलेट में ट्रांसफर नहीं कर सकते। अब आरबीआई ने इसका समाधान निकाला है। आरबीआई का प्रस्ताव है कि आपके मोबाइल वॉलेट को थर्ड पार्टी यूपीआई एप्लीकेशन (जैसे फोनपे, पेटीएम) से लिंक कर दिया जाए। इस तरह वॉलेट भी एक बैंक खाते की तरह काम करेगा।

आरबीआई गवर्नर ने कही थी बड़ी बात

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 5 अप्रैल को पीपीआई यूजर्स को रेगुलर बैंक अकाउंट होल्डर्स की तरह यूपीआई पेमेंट करने में सक्षम बनाने के लिए थर्ड पार्टी UPI ऐप्स के माध्यम से पीपीआई को जोड़ने की अनुमति देने के प्रस्ताव की घोषणा की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ