हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

24 घंटे के अंदर 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड!

अक्टूबर 2026 में UPI ट्रांजैक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस महीने में हर दिन UPI के जरिए पहली बार करीब 1 लाख करोड़ रुपये की रकम का लेन-देन हुआ है.

विज्ञापन
अक्टूबर में हर रोज UPI के जरिए पहली बार करीब 1 लाख करोड़ रुपये की रकम का लेन-देन किया गया है. (Photo: File)

डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. भारत में हर दिन करोड़ों लोग भुगतान करने के लिए डिजिटल ऐप्स का इस्तेमाल कर रह हैं. किराने की दुकान से लेकर गाड़ी के शो रूम तक हर जगह फोन पे, गूगल पे, Paytm, जैसी एप्स के जरिए पेमेंट हो रही है. अब भुगतान के लिए लोगों को एटीएम जाने की झंझट खत्म हो गई है. अक्टूबर 2026 में UPI ट्रांजैक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कमाल की बात है कि इस महीने में हर दिन UPI के जरिए पहली बार करीब 1 लाख करोड़ रुपये की रकम का लेन-देन हुआ है.

ये भी पढ़ें: UPI Payment New Rule: आज से बदल गया UPI पेमेंट का नियम! अब पैसा भेजने से पहले दिखेगा यह बड़ा बदलाव

कितने करोड़ का ट्रांजैक्शन?

हाल ही में सरकार ने ऐलान किया है कि UPI पेमेंट्स पर MDR चार्ज लगाने वाली है. लेकिन दिवाली से पहले लोग जमकर खरीदारी करने में लगे हैं. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में UPI के जरिए कुल 2,547 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए. इनके जरिए कुल 31.53 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. पिछले साल अक्टूबर 2025 में UPI से 20.7 अरब ट्रांजैक्शन हुए थे. एक साल में ट्रांजैक्शन की संख्या में करीब 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ और लेन-देन में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

NPCI का बड़ा फैसला

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 2000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के अपने फैसले को फिलहाल टाल दिया है. पहले इसे 15 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाना था, लेकिन त्योहारों के सीजन और व्यापारियों की मांग को देखते हुए इसे दिवाली के बाद तक स्थगित कर दिया गया है. NPCI ने 13 अक्टूबर को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि UPI एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने त्योहार के सीजन, करवाचौथ, दिवाली और शादी-ब्याह की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए MDR लागू करने की तारीख आगे बढ़ा दी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola