अगर आप रोजाना UPI से पेमेंट करते हैं, दुकान पर QR कोड स्कैन करके पैसा भेजते हैं तो ये खबर आपके लिए है. सोशल मीडिया पर हल्ला मचा था कि अब UPI पर चार्ज लगेगा, तो NPCI ने खुद इस पर सफाई दी है. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मंगलवार को कहा है कि कुछ खास दुकानदारों वाले UPI ट्रांजेक्शन (P2M – Person to Merchant) पर MDR यानी Merchant Discount Rate दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा.
फैसला कब लिया गया?
NPCI की UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने 13 अक्टूबर को मीटिंग करके ये फैसला लिया है. त्योहार का सीजन चल रहा है, इसलिए दिवाली तक कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कत न हो. लागू किस तारीख से होगा, इसका नोटिफिकेशन अलग से आएगा. बता दें कि एनपीसीआई, 15 अक्टूबर से यूपीआई पर एमडीआर लागू करने वाली थी.
MDR क्या है? आम आदमी को पैसा देना पड़ेगा क्या?
सीधी भाषा में समझो, MDR वो फीस है जो दुकानदार को UPI पेमेंट लेने पर बैंक या पेमेंट कंपनी को देनी पड़ती है. यहां सबसे जरूरी बात ये है कि आम ग्राहक को कोई पैसा नहीं देना है. UPI आपके लिए पहले की तरह ही फ्री रहेगा. आप 10 रुपये, 100 रुपये या 1000 रुपये भेजो, आपसे कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं कटेगा.
ये चार्ज सिर्फ बड़े व्यापारियों या बड़े मर्चेंट से लिया जाएगा, वो भी कुछ खास तरह के ट्रांजेक्शन पर. छोटे दुकानदार, ठेले वाले, किराना स्टोर वालों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. NPCI का टारगेट बड़े मर्चेंट और हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन हैं ताकि UPI सिस्टम चलाने का खर्च निकले और बैंक को भी थोड़ा फायदा हो. तो घबराने की जरूरत नहीं है, आपका PhonePe, Google Pay, Paytm पहले जैसे ही चलता रहेगा.दिवाली की शॉपिंग बिंदास UPI से कीजिए.
FAQ
क्या UPI पर अब चार्ज लगेगा?
A: नहीं, आम ग्राहकों के लिए UPI अभी भी फ्री है. MDR सिर्फ बड़े व्यापारियों से select P2M ट्रांजेक्शन पर लिया जाएगा.
UPI MDR कब से लागू होगा?
A: NPCI के अनुसार UPI पर MDR दिवाली 2026 के तुरंत बाद लागू होगा, तारीख का नोटिफिकेशन अलग से आएगा.
MDR क्या है?
A: MDR (Merchant Discount Rate) वह फीस है जो व्यापारी को UPI पेमेंट स्वीकार करने पर बैंक को देनी होती है.
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
8 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
10 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
12 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
23 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines