UPI Lite Auto-Top Up Feature: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI यूपीआई लाइट के लिए एक शानदार फीचर ला रहा है जिससे पेमेंट करना और भी आसान हो जाएगा। जी हां, जल्द ही यूपीआई लाइट के लिए ऑटो टॉप-अप नाम का एक नया फीचर आ रहा है, जो आपके UPI लाइट बैलेंस के लिमिट से कम होने पर अपने आप टॉप-अप हो जाएगा। इस फीचर का उद्देश्य आपके UPI पेमेंट को और ज्यादा सुविधाजनक और बेहतर बनाना है।
क्या है UPI लाइट?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि UPI लाइट एक वॉलेट है जो यूजर को UPI पिन की जरूरत के बिना छोटे-छोटे लेन-देन करने की सुविधा देता है। UPI लाइट का इस्तेमाल करने के लिए, आपको बस अपने बैंक अकाउंट से अपने वॉलेट में पैसे डालने होंगे और फिर पहले से ऐड किए गए अमाउंट से भी आप भुगतान कर सकते हैं।
Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे कई पॉपुलर UPI ऐप्लिकेशन अपने ग्राहकों के लिए UPI लाइट का सपोर्ट ऑफर करते हैं। UPI लाइट को छोटे पेमेंट के लिए डिजाइन किया गया है, जिसकी पेमेंट हाई लिमिट 500 रुपये तक है। जानकारी के अनुसार, आप अपने UPI लाइट वॉलेट में मैक्सिमम 2,000 रुपये ही रख सकते हैं।
UPI लाइट ऑटो टॉप-अप फीचर क्या है?
जो लोग इस वक्त UPI लाइट का यूज कर रहे हैं वो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि UPI लाइट वॉलेट का अगर बैलेंस खत्म हो जाता है, तो आपको पेमेंट करने के लिए पहले इसे अपने बैंक खाते से मैन्युअल टॉप-अप करना पड़ता है, लेकिन नया ऑटो टॉप-अप फीचर एक लिमिट पर बैलेंस आते ही UPI लाइट वॉलेट ऑटोमैटिक टॉप-अप कर देता है। जिससे आपको बार-बार इसे मैन्युअल टॉप-अप नहीं करना पड़ेगा।
कैसे करेगा काम?
UPI लाइट ऑटो टॉप-अप फीचर यूजर्स को मिनिमम बैलेंस सेट करने की सुविधा देगा, उदाहरण के लिए, आप यहां 100 रुपये सेट कर सकते हैं। जब भी UPI लाइट बैलेंस 100 रुपये या इससे कम होगा तो यूजर्स के लिंक किए गए बैंक अकाउंट से UPI लाइट वॉलेट में पैसे ट्रांसफर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Jio लाया ‘Diwali Dhamaka’ ऑफर, एक साल Free इंटरनेट, बेनिफिट्स देखकर हो जाएंगे दीवाने
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines