UPI 2 Biggest Changes: डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक ने दो बदलाव किए हैं। इन बदलावों से न केवल आम लोगों की जिंदगी आसान होगी बल्कि देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी। बता दें कि इसमें कर भुगतान और ‘डेलीगेटेड पेमेंट्स’ फीचर शामिल है। आइए इन बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं…
UPI के जरिए कर भुगतान की लिमिट बढ़ी
भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और नकद लेनदेन को कम करने के अपने अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैंक ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए से कर भुगतान की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये प्रति लेनदेन थी।
इस निर्णय से बड़े मूल्य के कर भुगतान करने वाले करदाताओं को काफी सुविधा होगी। अब उन्हें एक ही लेनदेन में अधिक राशि का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। यह कदम डिजिटल भुगतान को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा और देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।
ये भी पढ़ें : Delhi Metro: बिना कैश और स्मार्ट कार्ड यूज किए मेट्रो में होगी एंट्री; जानें DMRC का नया सिस्टम
Delegated Payments फीचर
दूसरा बड़ा बदलाव UPI में एक नया “Delegated Payments” फीचर पेश किया गया है। आपने कभी सोचा है कि आप अपने बैंक खाते का इस्तेमाल किसी और को करने दें, जैसे कि आपके बच्चे या बुजुर्ग माता-पिता? अब यह संभव है! Delegated Payments के साथ, आप किसी दूसरे व्यक्ति को एक लिमिट तक अपने बैंक खाते से UPI लेनदेन करने की परमिशन दे सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको अपने बैंक खाते से जुड़ा एक अलग UPI आईडी बनाने की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें : iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज! इस तारीख तक मिल सकते हैं नए AI फीचर्स; सिर्फ इन मॉडल्स को मिलेगा अपडेट
इससे क्या फायदा होगा?
बच्चों और बुजुर्गों के लिए आसानी: अब बच्चों को पॉकेट मनी लेने के लिए या बुजुर्गों को दैनिक जरूरतों के लिए भुगतान करने के लिए किसी पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है। इस सुविधा से UPI का उपयोग और बढ़ेगा, क्योंकि अब अधिक से अधिक लोग इसे अपनाएंगे।
कैसे करता है काम?
यह सुविधा आपको किसी अन्य व्यक्ति को आपके बैंक खाते से जुड़े UPI आईडी का यूज करने की परमिशन देती है। आप इस लिमिट को अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
8 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
11 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
15 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
16 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
19 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
22 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
23 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines