Upcoming IPOs: शेयर बाजार इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है। बाजार के इस हाल के चलते स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की इच्छा रखने वालीं कंपनियों ने फिलहाल अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। कंपनियों की घबराहट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन हफ्ते से एक भी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) नहीं आया है। जबकि 2024 में लगभग हर हफ्ते IPO लॉन्च हो रहे थे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आईपीओ का बाजार सूना ही रहेगा। जैसे ही मार्केट की स्थिति में सुधार होगा, आईपीओ का बाजार भी गुलजार हो जाएगा।
NSDL IPO
इस साल कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ आ सकते हैं। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानी NSDL इसी महीने या अप्रैल में अपना आईपीओ लेकर आ सकती है। कंपनी को सितंबर 2024 में अपने इश्यू के लिए मंजूरी मिली थी, जो सितंबर 2025 तक वैलिड है। लिहाजा माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी या अप्रैल में कंपनी का आईपीओ आ सकता है। NSDL की योजना मार्केट से 3000 करोड़ जुटाने की है। कंपनी के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।
Tata Capital IPO
टाटा समूह की कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ भी इसी साल आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कंपनी टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ मर्जर के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल करेगी। टाटा कैपिटल का आईपीओ 17000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। टाटा कैपिटल को IPO के लिए बोर्ड की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। कंपनी IPO के तहत 2.3 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही कुछ शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
LG Electronics India IPO
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स अपने भारतीय कारोबार को शेयर बाजार में लिस्ट करने वाली है। LG इंडिया ने पिछले साल SEBI में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में कंपनी का आईपीओ लॉन्च हो सकता है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। केवल कंपनी के शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस आईपीओ का साइज 15000 करोड़ रुपये हो सकता है।
Zepto IPO
दिग्गज क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो का आईपीओ भी 2025 में आ सकता है। जेप्टो ने लिस्टिंग से पहले अपना बेस सिंगापुर से भारत में ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली है। कंपनी का आईपीओ 7000 से 8800 करोड़ रुपये का हो सकता है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अप्रैल तक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की योजना बना रही है। बता दें कि कारोबारी साल 2024 में Zepto के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 120% की वृद्धि हुई थी।
JSW Cement IPO
सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW ग्रुप की सीमेंट कंपनी JSW सीमेंट भी अपना आईपीओ का रही है। कंपनी को आईपीओ के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है और इस साल उसके बाजार में लिस्ट होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JSW सीमेंट का आईपीओ 4000 करोड़ रुपये का हो सकता है। इसमें 2000 करोड़ के नए शेयर और 2000 करोड़ का OFS होगा।
यह भी पढ़ें – Donald Trump की टैरिफ नीतियों से अब US Market के आएंगे बुरे दिन, भारत के लिए हैं क्या संकेत?
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
17 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines