Neeraj
Read More
---विज्ञापन---
Upcoming IPOs: पिछले साल के मुकाबले इस साल आईपीओ मार्केट बेहद ठंडा रहा है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ है। पिछले कई महीनों से बाजार में गिरावट का माहौल है। ऐसे में कंपनियां इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने से बच रही हैं। हालांकि , इस हफ्ते आईपीओ बाजार में कुछ हलचल दिखाई देने वाली है। 4 नए IPO लॉन्च होने वाले हैं और 2 की लिस्टिंग भी होनी है।
पारादीप परिवहन आईपीओ आज यानी 17 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 मार्च को बंद होगा। इस आईपीओ का साइज 44.86 करोड़ रुपये है। इसके तहत कंपनी 45.78 लाख नए शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 93 से 98 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को पारादीप परिवहन आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। इसकी लिस्टिंग BSE एसएमई पर होगी।
डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ आज (17 मार्च) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 मार्च को बंद हो जाएगा। इस एसएमई आईपीओ का साइज 31.84 करोड़ रुपये है और यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। इसके तहत कंपनी 35.38 लाख शेयर जारी करेगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 90 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। डिवाइन हीरा ज्वैलर्स आईपीओ के लिए होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च को फाइनल होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग NSE एसएमई पर 24 मार्च को संभव है।
ग्रैंड कॉन्टिनेंट होटल्स का आईपीओ 20 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। इस एसएमई आईपीओ का साइज 74.46 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के तहत फ्रेश शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए मौजूदा निवेशक अपने कुछ शेयर भी बेचेंगे। इसका प्राइस बैंड 107 से 113 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 1200 शेयर का है और निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा।
एरिसिन्फ्रा सॉल्यूशंस का आईपीओ 20 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इसमें 25 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। मेनबोर्ड के इस आईपीओ के तहत 2.86 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। इसके प्राइस बैंड की घोषणा अब तक नहीं हुई है। 26 मार्च को इसके शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है। BSE और NSE पर कंपनी की लिस्टिंग 28 मार्च को संभव है।
इस हफ्ते 2 आईपीओ की लिस्टिंग भी होनी है। पीडीपी शिपिंग के शेयरों का अलॉटमेंट 13 मार्च को फाइनल हो गया था। अब इसकी लिस्टिंग कल यानी 18 मार्च जो बीएसई एसएमई पर हो सकती है। इसी तरह, सुपर आयरन फाउंड्री आईपीओ की लिस्टिंग 19 मार्च को संभव है। इसके शेयरों का आवंटन आज (17 मार्च) हो सकता है।
यह भी पढ़ें – कीमतें आसमान पर, इस देश में अंडों की हो रही स्मगलिंग, 2015 के बाद पहली बार दिखा ऐसा मंजर
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।