Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते शेयर बाजार में हलचल रह सकती है, क्योंकि कुल छह कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं। इनमें एक मेनबोर्ड IPO और पांच SME IPO शामिल हैं। ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर्स जैसे फूड सर्विस, फार्मा और पावर सॉल्यूशंस से जुड़ी हैं। आईपीओ में निवेश करने की रूचि रखने वाले निवेशकों के यह एक अच्छा मौका हो सकता है। आइए इस हफ्ते के प्रमुख IPOs के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Travel Food Services IPO – 2,000 करोड़ का बड़ा ऑफर
मुंबई की ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड भारत और मलेशिया के हवाई अड्डों पर क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट्स और लाउंज ऑपरेट करती है। कंपनी का 2,000 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड IPO 7 जुलाई से 9 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹1,045 से ₹1,100 प्रति शेयर है और निवेशकों को कम से कम 13 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस IPO के लिए कोटक महिंद्रा, ICICI Securities, HSBC और B&K Securities बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिस्टिंग 14 जुलाई को NSE और BSE पर होगी।
SME IPO: इस हफ्ते पांच SME कंपनियां भी IPO लेकर आ रही हैं
- GLEN Industries
GLEN Industries का इश्यू 8 जुलाई को खुलेगा और 10 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ₹63.02 करोड़ जुटाएगी और प्राइस बैंड ₹92 से ₹97 तय किया गया है। कम से कम 4,800 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। - Chemkart India
Chemkart India का IPO 7 जुलाई को खुलेगा और 9 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ₹80.08 करोड़ जुटाएगी, जिसमें से ₹64.48 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹15.60 करोड़ OFS होगा। प्राइस ₹236 से ₹248 के बीच है और लॉट साइज 2,400 शेयर है। - Smarten Power Systems
यह कंपनी ₹50.01 करोड़ का IPO 7 से 9 जुलाई के बीच लॉन्च कर रही है। शेयर का भाव ₹100 है और लॉट साइज 2,400 शेयर रखा गया है। - CFF Fluid Control
इसका IPO 9 से 11 जुलाई तक खुला रहेगा और कंपनी ₹87.75 करोड़ जुटाएगी। शेयर की कीमत ₹585 है और लॉट साइज 400 शेयर का होगा। - Asston Pharmaceuticals
9 जुलाई से 11 जुलाई तक खुलने वाला यह IPO ₹27.41 करोड़ का है। प्राइस बैंड ₹115 से ₹123 है और लॉट साइज 2,000 शेयर है।
ये भी पढ़े:
ट्रंप की ब्रिक्स देशों को टैरिफ वाली धमकी का भारत पर कितना असर? क्या ट्रेड डील पर बनेगी बात?
Disclaimer: न्यूज़ 24 अपने पाठकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
6 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
8 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
15 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
17 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines