Upcoming IPO List: मार्केट में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है, ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है कि हर हफ्ते बहुत सारे पब्लिक ऑफर खुल रहे हैं, बल्कि निवेशक भी हर एक को बहुत ज्यादा प्यार दे रहे हैं। वहीं, अगले हफ्ते, सोमवार 9 सितंबर को तीन और IPO आ रहे हैं जिसमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस, टॉलिन्स टायर्स और क्रॉस बिडिंग के लिए खुलेंगे। जो निवेशक IPO पर बोली लगाना पसंद करते हैं, उन्हें अपनी रिसर्च पूरी कर लेनी चाहिए और अपनी पसंद के पब्लिक इश्यू पर बोली लगाने के लिए फंड के साथ तैयार रहना चाहिए। तीनों कंपनियों ने प्राइस बैंड, लॉट साइज, इश्यू साइज और अन्य जानकारी की घोषणा कर दी है। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानें
Tolins Tyres IPO Details
टायर और ट्रेड रबर बनाने वाली कंपनी टॉलिन्स टायर्स का IPO भी 9 सितंबर को खुलेगा। इन्वेस्टर्स 11 सितंबर तक अपनी बोली लगा सकते हैं। कंपनी का टारगेट आईपीओ से 230.00 करोड़ रुपये जुटाना है और इसके शेयर की प्राइस रेंज 215-226 रुपये तय की गई है।
Tolins Tyres IPO Key Highlights
- टॉलिन्स टायर्स आईपीओ की डेट: 9 से 11 सितंबर
- टॉलिन्स टायर्स आईपीओ का साइज: 230.00 करोड़
- टॉलिन्स टायर्स आईपीओ का लॉट साइज: 66 शेयर
- टॉलिन्स टायर्स आईपीओ की प्राइस रेंज: 215-226 रुपये
ये भी पढ़ें : कर्ज में डूबे किसान ने पत्नी की बालियां बेचकर शुरू की ‘खेती’, एक साल में ऐसे बदली किस्मत!
Bajaj Housing IPO Details
बजाज हाउसिंग IPO 9 सितंबर से 11 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने 66-70 रुपये की प्राइस रेंज तय की है। बोली लगाने के लिए इन्वेस्टर्स को 214 शेयरों का लॉट खरीदना होगा, यानी कम से कम 14,124 रुपये का निवेश करना होगा।
Bajaj Housing Finance IPO Key Highlights
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की डेट: 9 से 11 सितंबर
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का साइज: 6,560.00 करोड़
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का लॉट साइज: 214 शेयर
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की प्राइस रेंज: 66-70 रुपये
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का मिनिमम बिडिंग प्राइस: 14,124 रुपये
Kross IPO Details
भारी वाहनों के लिए इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी क्रॉस 9 सितंबर को अपना आईपीओ लेकर आ रही है। आप इस आईपीओ में 11 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने 228-240 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है और आपको 62 शेयर्स का लॉट खरीदने के लिए कम से कम 14,136 रुपये खर्च करने होंगे।
Kross IPO Key Highlights
- क्रॉस आईपीओ की डेट: 9 से 11 सितंबर
- क्रॉस आईपीओ का साइज: 230.00 करोड़
- क्रॉस आईपीओ का लॉट साइज: 66 शेयर
- क्रॉस आईपीओ की प्राइस रेंज: 215-226 रुपये
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
5 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
10 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
14 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
16 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
19 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
20 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
20 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines