हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP RERA Approved Projects: UP में बिछेगा नए घरों का जाल! लखनऊ, गाजियाबाद से अयोध्या तक… 1664 करोड़ रुपये के 12 नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

यूपी रेरा ने लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या समेत 6 जिलों में 12 नए रियल्टी प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. 1664 करोड़ के निवेश से बनेंगे 3090 घर और दुकानें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन
यूपी में बनेंगे 3090 नए घर और दुकानें, लखनऊ, गाजियाबाद से अयोध्या तक 1664 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पास (Photo Credit - AI)

अगर आप उत्तर प्रदेश में अपने सपनों का आशियाना (घर) बनाने या अपनी दुकान खोलने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी और खुशखबरी आई है. उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी UP RERA (यूपी रेरा) ने राज्य के 6 प्रमुख जिलों में 12 नए रियल्टी प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है.

यूपी रेरा चेयरमैन संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई 214वीं बैठक में इन प्रोजेक्ट्स पर मुहर लगाई गई है. इस पूरे प्लान के तहत 1663.85 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश होने जा रहा है, जिससे कुल 3,090 नए घर और कमर्शियल दुकानें/ऑफिस बनकर तैयार होंगे.

आइए, समझते हैं कि आपके शहर की झोली में क्या-क्या नया आने वाला है.

विज्ञापन

लखनऊ और गाजियाबाद की बल्ले-बल्ले

इस नई मंजूरी में सबसे बड़ा जैकपॉट राजधानी लखनऊ और दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हाथ लगा है. नवाबों के शहर लखनऊ में 4 नए प्रोजेक्ट्स बनेंगे. 2 रेजिडेंशियल, 1 कमर्शियल और 1 मिक्स्ड-यूज. इसमें 609.35 करोड़ रुपये के निवेश से 1972 यूनिट्स तैयार होंगी.

गाजियाबाद में 3 आवासीय प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. यहां 605.06 करोड़ रुपये के निवेश से 574 नए घर बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

अयोध्या, कानपुर, प्रयागराज और हापुड़ में भी प्रॉपर्टी की बहार
सिर्फ लखनऊ-गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि यूपी के कई और शहरों में भी नए घरों का निर्माण होने जा रहा है. हापुड़ में 123.45 करोड़ रुपये के 2 प्रोजेक्ट्स से 192 यूनिट्स बनेंगी. वहीं कानपुर में 201.72 करोड़ रुपये के 1 प्रोजेक्ट से 158 यूनिट्स तैयार होंगी. प्रयागराज में 51.66 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 109 यूनिट्स बनेंगी.

जबक‍ि राम नगरी अयोध्या में 72.61 करोड़ रुपये की लागत से 85 नए घर बनेंगे.

विज्ञापन

रोजगार और बिजनेस को भी मिलेगी जबरदस्त रफ्तार
जब इतने सारे प्रोजेक्ट्स एक साथ शुरू होंगे, तो सिर्फ सीमेंट और ईंटें ही नहीं जुड़ेंगी, बल्कि रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे. यूपी रेरा के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से कंस्ट्रक्शन मटीरियल, ट्रांसपोर्टेशन, इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे कई क्षेत्रों में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

यूपी रेरा चेयरमैन ने साफ कहा है कि बिल्डर्स को नियमों का पालन करना होगा और प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करना होगा ताकि घर खरीदने वालों का पैसा और भरोसा पूरी तरह सुरक्षित रहे.

विज्ञापन

सितंबर महीने का डबल धमाका
ध्यान देने वाली बात यह है कि इसी सितंबर महीने में इससे पहले भी यूपी रेरा ने 2380.04 करोड़ रुपये के 13 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी. उन प्रोजेक्ट्स के जरिए बाराबंकी, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) और आगरा में कुल 4724 घर व दुकानें बनाने की योजना पर काम चल रहा है. यानी कुल मिलाकर पूरे यूपी में रियल एस्टेट मार्केट में जबरदस्त बूम आया हुआ है.

अगर आप लंबे समय से अपने लिए सही लोकेशन पर घर या दुकान ढूंढ रहे थे, तो अब आपके पास ऑप्शंस की कमी नहीं रहने वाली है. सरकारी मंजूरी (RERA Approved) मिलने के कारण इन प्रोजेक्ट्स में आपके पैसे डूबने का जोखिम भी न के बराबर रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola