New Township in UP: अगर आप कहीं प्लॉट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं या जमीन में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. उत्तर प्रदेश के एक जिले में नई टाउनशिप बसने जा रही है. इस टाउनशिप में मेट्रो सिटी जैसी सारी सुविधाएं होंगी.
जी हां, हम बात कर रहे हैं सहारनपुर में बनने जा रहे टाउनशिप की. सहारनपुर विकास प्राधिकरण, दिल्ली रोड पर एक नई टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रहा है.
कौन सी सुविधाएं होंगी
इस योजना का नाम ‘मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना (नवीन सहारनपुर योजना)’ है. मेट्रो सिटी की तरह ही इस टाउनशिप में आधुनिक पार्क, प्लेग्राउंड, पुलिस पोस्ट, कम्यूनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल फैसिलिटी जैसी सुविधाएं होंगी. टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें रहेंगी.
इसके अलावा भूमिगत केबलिंग, वाटर सप्लाई, सीवर और ड्रेनेज जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी.
कितना खर्च आएगा
इस टाउनशिप को करीब 52.9751 हेक्टेयर जमीन पर तैयार किया जाएगा, जिसे बनाने में लगभग 881.85 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
कब शुरू होगी परियोजना
परियोजना नवंबर के आखिर तक शुरू होने की संभावना है. जो लोग इसमें अलॉटमेंट लेंगे, उन्हें तीन साल के भीतर कब्जा दे दिया जाएगा.
प्लॉट की अनुमानित कीमत
अनुमान के अनुसार यहां 30 से 35 हजार रुपये गज का रेट रहेगा. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार प्लॉट की कीमत, इसी रेंज के आसपास रह सकती है.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
2 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
4 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
7 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
11 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
13 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines