हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP Minimum Wage Hike: यूपी के मजदूरों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, अब हर महीने म‍िलेगी इतनी सैलरी

UP Minimum Wage Hike 2026: योगी सरकार ने यूपी के अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन और VDA में बढ़ोतरी की है. नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत पूरे राज्य की नई दरें जानिए.

विज्ञापन
यह नया संशोधन 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए लागू रहेगा. (Photo - PTI)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को दिवाली और त्योहारों के मौसम में बड़ा तोहफा दिया है. राज्य के श्रम विभाग ने अकुशल (Unskilled), अर्ध-कुशल (Semi-skilled) और कुशल (Skilled) श्रेणियों के श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते (Variable DA) में बढ़ोतरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

यह नया संशोधन 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए लागू रहेगा. इस फैसले से प्रदेश के 74 अनुसूचित नियोजनों (Scheduled Employments) में काम करने वाले श्रमिकों को हर महीने 174 रुपये से लेकर 238 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिलेगा. जान‍िये आपकी योग्यता और जिले के हिसाब से अब आपको न्यूनतम कितना वेतन (Minimum Wage) मिलेगा.

गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में नई दरें

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद जिलों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए नया न्यूनतम वेतन इस प्रकार तय किया गया है:

विज्ञापन

अकुशल श्रमिक (Unskilled Workers):
पुराना वेतन:
13,690 रुपये
नया न्यूनतम वेतन: 13,883.59 रुपये. यानी हर महीने 193.59 रुपये का फायदा.

अर्ध-कुशल श्रमिक (Semi-skilled Workers):
पुराना वेतन:
15,059 रुपये
नया न्यूनतम वेतन: 15,271.41 रुपये, यानी हर महीने 212.41 रुपये का फायदा.

विज्ञापन

कुशल श्रमिक (Skilled Workers):
पुराना वेतन:
16,868 रुपये
नया न्यूनतम वेतन: 17,106.39 रुपये, यानी हर महीने 238.39 रुपये का फायदा.

अन्य नगर निगम वाले जिलों में कितना बढ़ेगा वेतन?
गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद को छोड़कर, प्रदेश के बाकी नगर निगम वाले जिलों जैसे क‍ि लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी आदि में नया वेतन इस तरह होगा:

विज्ञापन
  • अकुशल श्रमिक: 13,189.68 रुपये प्रति माह (183.68 रुपये की बढ़ोतरी)
  • अर्ध-कुशल श्रमिक: 14,507.46 रुपये प्रति माह
  • कुशल श्रमिक: 16,250.86 रुपये प्रति माह (225.86 रुपये तक की बढ़ोतरी)

शेष ग्रामीण व छोटे जिलों में नई दरें
राज्य के बाकी बचे सभी जिलों के लिए न्यूनतम मासिक वेतन इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • अकुशल श्रमिक: 12,530.25 रुपये प्रति माह
  • अर्ध-कुशल श्रमिक: 13,782.30 रुपये प्रति माह
  • कुशल श्रमिक: 15,438.42 रुपये प्रति माह

श्रमिकों और कंपनियों के लिए जरूरी नियम

विज्ञापन
  1. नए नियमों के तहत दैनिक मजदूरी (Daily Wage) निकालने के लिए कुल तय मासिक वेतन को 26 से भाग (Divide) किया जाएगा.
  2. श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी कर्मचारी को पहले से ही इस तय न्यूनतम दर से अधिक वेतन मिल रहा है, तो उसकी मौजूदा सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी.
  3. यह VDA संशोधन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के 431 अंकों के आधार पर तय किया गया है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच मजदूरों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) बनी रहे.
  4. श्रम विभाग ने राज्य की सभी औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों और नियोक्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित दरों के अनुसार ही अपने श्रमिकों को भुगतान सुनिश्‍च‍ित करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola