इस शख्स के घर बरसा 'छप्परफाड़ पैसा', 25 साल तक मिलेंगे 5.5 लाख, जानिए कैसे लगी लॉटरी

Mohammed Adil Khan Lottery

Mohammed Adil Khan Lottery

विज्ञापन

नई दिल्ली: ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही दुबई में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के आर्किटेक्ट मोहम्मद आदिल खान के साथ हुआ है। आदिल खान की किस्मत रातों-रात ऐसी चमकी कि खुद उन्हें भी यकीन करना मुश्किल हो गया। आदिल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मेगा पुरस्कार का पहला विजेता घोषित किया गया है। खान दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी के लिए इंटीरियर डिजाइन कंसल्टेंट के रूप में काम करते हैं। उन्हें अगले 25 साल तक हर महीने 5.5 लाख से रुपये से ज्यादा पैसा मिलेगा।

फास्ट 5 ड्रॉ के पहले विजेता 

गल्फ न्यूज के अनुसार, खान को फास्ट 5 ड्रॉ का पहला मेगा पुरस्कार विजेता नामित किया गया है। उन्होंने कुछ समय पहले एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। टाइचेरोस द्वारा एमिरेट्स ड्रॉ के बैनर तले निकाली गई लॉटरी को करीब 8 सप्ताह पहले लॉन्च किया गया था। इसके तहत पहला ड्रॉ निकाला गया। इसमें आदिल खान को पहला करोड़पति घोषित किया गया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

भाई के परिवार का भी भरण-पोषण करते हैं आदिल 

खान ये खबर मिलने के बाद हैरान रह गए। उन्होंने लॉटरी जीतने के बाद कहा- मैं अपने परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र व्यक्ति हूं। कोविड महामारी के दौरान मेरे भाई का निधन हो गया था। मैं उसके परिवार का भी भरण-पोषण कर रहा हूं। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता और एक पांच साल की बेटी है। इसलिए हमेशा लगता था कि एक्स्ट्रा इनकम हो जाए तो अच्छा होगा। आदिल ने आगे कहा- जब मैंने अपने परिवार को इसके बारे में बताया तो उन्हें भी इस पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसे डबल चेक कर लें ताकि कोई गलतफहमी ना रह जाए।

करोड़पति बनने का सबसे तेज तरीका

टाइचेरोस के मार्केटिंग हेड पॉल चैडर ने अपने पहले विजेता की घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा- हमें लॉन्च के आठ सप्ताह से भी कम समय में FAST 5 के लिए अपने पहले विजेता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम इसे फास्ट 5 इसलिए कहते हैं क्योंकि यह करोड़पति बनने का सबसे तेज तरीका है। खान को हर महीने 25,000 दिरहम (5,59,822 रुपये) मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ