हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP International Trade Show 2026: कल से ग्रेटर नोएडा में सजेगा महाकुंभ, जानें किस हॉल में क्या है खास

योगी सरकार 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा में 4th UP International Trade Show आयोजित कर रही है. जानें हॉल्स, ODOP स्टॉल्स और इन्वेस्टमेन्ट हाइलाइट्स.

विज्ञापन
Greater Noida Trade Show Update: यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, 25 सितंबर से शुरू हो रहा UPITS 2026

उत्तर प्रदेश अब सिर्फ सांस्कृतिक विरासत और खेती का प्रदेश नहीं रहा, बल्कि देश का नया इंडस्ट्रियल और इन्वेस्टमेन्ट हब बन चुका है. इसी ताकत और विजन को दुनिया के सामने पेश करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोट्र्स मार्ट (India Expo Mart) में 4th UP International Trade Show का आयोजन करने जा रही है.

अगर आप भी बिजनेस, स्टार्टअप, इन्वेस्टमेन्ट या फिर यूपी के पारंपरिक उत्पादों (ODOP) के दीवाने हैं, तो इस 5 दिवसीय मेगा इवेंट में आपके लिए जानने और देखने को बहुत कुछ होने वाला है. आइए, जानते हैं कि इस बार के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में क्या-क्या खास रहने वाला है.

पहली से लेकर आखिरी हॉल तक: क्या और कहां दिखेगा?

इस ट्रेड शो में अलग-अलग हॉल्स को खास तरीके से सजाया गया है, जहां हर विभाग अपनी ताकत और भविष्य की योजनाएं दिखाएगा:

विज्ञापन

हॉल 1 (इन्वेस्टमेंट और एक्सप्रेसवे): यहां इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) और यूपीडा (UPEIDA) आपको यूपी के नए एक्सप्रेसवे और इन्वेस्टमेंट अवसरों का नजारा दिखाएंगे.

हॉल 3 (एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल जोन): इसमें यूपीसीडा (UPSIDA), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) और यीडा (YEIDA) की स्टॉल्स होंगी.

विज्ञापन

हॉल 4 (UP at a Glance): इस हॉल में एक ही नजर में पूरे प्रदेश की औद्योगिक और विकास क्षमता की झलक देखने को मिलेगी.

हॉल 5 (IT & इलेक्ट्रॉनिक्स): टेक-लवर्स के लिए यहां यूपी के उभरते आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर का प्रेजेंटेशन होगा.

विज्ञापन

हॉल 6 (एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर): यहां सिंचाई, शहरी विकास, एनर्जी, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और रिन्यूएबल एनर्जी विभाग दिखेंगे.

एक्सपोसेंटर के फोयर (Foyer) एरिया में कानपुर, वाराणसी, आगरा, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद और बुंदेलखंड डेवलपमेंट अथॉरिटीज की स्टॉल्स होंगी, जो क्षेत्रीय विकास और निवेश के मौकों को शोकेस करेंगी.

विज्ञापन

ODOP और MSME: लोकल प्रोडक्ट्स को मिलेगा ग्लोबल मंच
उत्तर प्रदेश की असली पहचान उसके छोटे उद्योग और पारंपरिक उत्पाद (ODOP – One District One Product) हैं. इसल‍िए हॉल 17 को पूरी तरह से ODOP ओपन स्पेस, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (GNIDA), क्रेडाई (CREDAI) और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को समर्पित किया गया है.

यहां हैंडलूम, टेक्सटाइल, स्पोर्ट्स और कृषि आधारित उद्योगों के उद्यमी अपने प्रॉडक्ट्स देश-विदेश से आने वाले बायर्स के सामने रखेंगे.

विज्ञापन

यह ट्रेड शो सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि यह इस बात का सबूत है कि कैसे यूपी अब केवल उपभोग करने वाला राज्य नहीं, बल्कि एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनता जा रहा है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो 25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा का रुख जरूर करें. लोकल कारोबारियों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और नए बिजनेस कनेक्शन बनाने का यह सुनहरा मौका है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola