UP Good News: उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को क्रमशः महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब हुई ये बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए और डीआर को 38% से बढ़ाकर 42% कर देगी।
1 जनवरी से 30 अप्रैल तक बढ़ी डीए की राशि को सामान्य भविष्य निधि (GPF) में जोड़ा जाएगा। इसके बाद मई की बढ़ी हुई राशि को जून के वेतन में शामिल किया जाएगा। राज्य कर्मचारी लंबे समय से 1 जनवरी से देय डीए बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि अन्य राज्य पहले ही अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ा चुके हैं।
हरियाणा सरकार ने डीए बढ़ाया
हरियाणा सरकार ने 27 अप्रैल को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की, जो सातवें वेतन आयोग के ढांचे के अनुसार अपना वेतन आहरित कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी, 2023 से डीए को मूल वेतन के 38 प्रतिशत की मौजूदा दर से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है।
असम सरकार ने 4% डीए बढ़ाया
असम सरकार ने 1 अप्रैल को 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कहा, ‘हमने डीए को मौजूदा 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने का फैसला किया है। यह असम सरकार के अधीन कार्यरत केंद्रीय या राज्य संवर्ग के सभी कर्मचारियों के लिए होगा।’
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
14 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
19 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
22 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines