Unmarried Pension Scheme: ये कैसी स्कीम है कि अब जिनकी शादी नहीं हुई, उनको भी पेंशन मिलेगी? है ना हैरान करने वाली बात, लेकिन ऐसा संभव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में लगभग 71,000 लोग गरीबी रेखा (BPL) से नीचे आने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के अविवाहित लोग और 3 लाख वार्षिक आय वाले विधुर राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ₹2,750 मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र हैं।
हरियाणा सरकार की प्रमुख परिवार पहचान पत्र (PPP) योजना के अनुसार, 45-60 वर्ष की आयु के लगभग 65,000 अविवाहित पुरुष और महिलाएं हैं, जो ₹1.80 लाख वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों से हैं।
खट्टर ने कहा, ‘इस पेंशन योजना से करीब 71,000 लोगों को फायदा होगा और सालाना 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक पेंशन के लिए पात्र विधुरों की आयु 40-60 वर्ष होनी चाहिए और वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये होनी चाहिए। निर्दिष्ट आयु वर्ग और आय सीमा में 5,687 विधुर हैं।
दयालु योजना एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र
खट्टर ने कहा कि दयालु योजना के तहत अब तक 227 परिवारों को वित्तीय सहायता मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सत्यापित पीपीपी आंकड़ों के आधार पर 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के किसी सदस्य की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
7 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
16 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines