Toll Plaza New Rules: सफर के दौरान टोल टैक्स में राहत देने की योजना बनाई जा रही है। एनएचएआइ ने नई टोल दरें तय कर दी हैं। नए नियमों के बाद झिंझौली स्थित देश के पहले बिना बूथ के टोल प्लाजा पर सोनीपत से लेकर बवाना तक 29 किमी के सफर पर मात्र 65 रुपये लगेंगे। यहां पर टोल कलेक्शन करने की पूरा प्रोसेस ऑटोमेटिक होगा। इसमें लगे सेंसर फास्टैग से खुद ही टोल की राशि काट लेंगे। अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के सोनीपत स्पर पर इसका ट्रायल किया गया था।
नए नियमों में मिनी बस, हल्के व्यवसायिक वाहनों के लिए 105 रुपये, दो एक्सल के व्यवसायिक वाहन 225 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं, सबसे कम 65 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
ये कैसे करेगा काम?
NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, अभी इसे एडवांस टोल मैनेजमेंट सिस्टम और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) सिस्टम से जोड़ा गया है। जैसे ही गाड़ी गुजरेगी इसमें लगे सेंसर बैरियर को खोल देंगे। इस टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली के पायलट प्रोजेक्ट पर भी काम किया जा रहा है।
कैश के लिए भी होगी एक लाइन
सभी लोगों में जागरूकता लाने के लिए इसपर काम किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही एक लाइन कैश देने वालों के लिए भी रखी जाएगी। अगर कोई ब्लैक लिस्ट फास्टैग या फिर कैश देने वाला आता है तो उसको लेफ्ट साइड की लेन से निकाला जाएगा। हालांकि ऐसी गाड़ियों से दूसरे टोल प्लाजा की तरह ही ज्यादा भुगतान कराया जाएगा। वाहन चालक ऑटोमेटिक लेन में न पहुंचे, इसके लिए हाईवे पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
भविष्य का क्या है प्लान?
इस नए नियम में अभी सेंसर से टोल के बैरियर खोले जाएंगे, लेकिन कुछ समय बाद ऐसी तकनीक भी लाई जाएगी जिसमें बैरियर की जरूरत ही न पड़े। भविष्य में जीएनएसएस आधारित टोल शुरू होगा तो फास्टैग और बैरियर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तकनीक के जरिए हाईवे पर चढ़ते ही हर गाड़ी की एक यूनिक आईडी बनेगी। NHAI अधिकारियों के मुताबिक, इसी तरह का एक टोल प्लाजा कानपुर में भी बनाया गया है।
एनएच 344 पी के टोल शुल्क को बोर्ड पर लिख दिया गया है। दिसंबर तक टोल शुल्क लेने का काम शुरू कर दिया जाएगा। किसी तरह की खामी होती है तो कंट्रोल रूम में मौजूद इंजीनियर इसे सही करेंगे। इस टोल प्लाजा को पूरी तरह से ऑटोमेटिक तरीके से चलाने की प्लानिंग है।
ये भी पढ़ें: Toll Tax Price Hike: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा! इन वाहनों के लिए बढ़ा टोल टैक्स
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
27 mins agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
45 mins agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 hr agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
9 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines