UAE Invest in India: दुनिया में इस समय ज्यादातर देश आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जंग से लेकर महंगाई और ऊंची ब्याज दरें देशों को परेशान कर रही हैं। साथ ही आर्थिक सुस्ती का खतरा बड़े-बड़े देशों पर मंडरा रहा है। इन्वेस्टर परेशान हैं कि कहां पर पैसा लगाएं और कहां नहीं। इन तमाम मुश्किलों के बीच भारत निवेश का सबसे बड़ा ठिकाना बनकर उभरा है। दिग्गज इन्वेस्टरों से लेकर सरकारों तक उन्हें यही लग रहा है कि भारत पर दांव लगाना चाहिए और इसी बीच भारत देश के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है।
दूसरे देशों का भारत में बन रहा है विश्वास
इस खबर से ये साबित हो रहा है कि भारत को अब कोई भी देश आर्थिक महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकता। साथ में इस खबर से चीन और अमेरिका भी हैरत में पड़ गए हैं। बात ये है कि यूएई ने बड़े इन्वेस्टमेंट का इरादा भारत में कर लिया है। यूएई भारत में 50 अरब डालर निवेश करने जा रहा है, यानी 4.1 5 लाख करोड रुपए।
नए साल पर हो सकता है बड़ा ऐलान
जाहिर है इतनी बड़ी निवेश से भारत की इकोनॉमी को रफ्तार जरूर मिलेगी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत इस समय विश्व में सबसे तेजी से उभरने वाला देश है। इस निवेश की बात करें तो इसके लिए यूएई अगले साल यानी 2024 में शुरुआत कर सकता है।
दोनों देशों के बीच है खास रिश्ता
भारत और यूएई के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देश चाहते हैं कि द्विपक्षीय कारोबार यानी दोनों देशों के बीच में होने वाला बिजनेस 100 अरब डॉलर तक पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यूएई के साथ खास संबंध बनाना चाहते हैं, अगर 2014 से बात करें तो पांच बार वह यूएई का दौरा कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- RBI New Rule: 2000 का नोट पोस्ट ऑफिस में होगा जमा, लेकिन मिलेगा नहीं, कहां से लें बदली हुई रकम?
भारत के कई सेक्टर में हो सकता है निवेश
अब आपको बताते हैं कि यूएई भारत के अंदर किस सेक्टर में पैसा लगाने का विचार कर रहा है। दरअसल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और सरकारी संपत्तियों में यूएई की नजर है। इन्वेस्टमेंट के ऐलान चुनावों से पहले किया जा सकता है। यानी साफ है कि भारत की नजर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर है और देश धीरे-धीरे अपने कदम आगे ले जा रहा है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
3 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
7 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
10 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
12 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
15 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines