Unique UPI-ATM: बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने एक अनोखे ATM का वीडियो साझा किया है जो UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एप्लिकेशन के माध्यम से काम करता है। महिंद्रा ने X प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर वीडियो साझा किया और इस तकनीक को गजब का इनवेंशन बताया।
महिंद्रा के पोस्ट के अनुसार, UPI-आधारित एटीएम को हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में प्रदर्शित किया गया था। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा, ‘5 सितंबर को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में उनके यूपीआई एटीएम का अनावरण किया गया। जिस गति से भारत वित्तीय सेवाओं का डिजिटलीकरण कर रहा है और उन्हें कॉर्पोरेट-केंद्रित (क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिए खतरे की घंटी?) के बजाय उपभोक्ता-केंद्रित बना रहा है, वह बेहद आश्चर्यजनक है। (मुझे बस यह सुनिश्चित करना है कि मैं अपना सेलफोन गलत जगह पर न रखूं!)’
भारत का पहला UPI-ATM
हाल ही में, भारत का पहला UPI-ATM बीते दिन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से हिताची पेमेंट सर्विसेज (Hitachi Payment Services) ने लॉन्च किया। इसे व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में शुरू किया गया। इससे बिना किसी परेशानी के कैश निकाला जा सकेगा। वहीं, फिजिकल ATM ले जाने की भी आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। यह एक ऐसा अनुभव प्रदान करेगा जो कुछ बैंकों के ग्राहकों को ‘QR-based cashless withdrawals’ का आनंद लेने की अनुमति देगा।
UPI-ATM से नकदी कैसे निकाले?
- वह राशि चुनें जिसे आप निकालना चाहते हैं।
- आपके द्वारा चुनी गई राशि से जुड़ा UPI QR कोड दिखाया जाएगा।
- क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए अपने यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करें।
- लेनदेन की पुष्टि के लिए अपना यूपीआई पिन डालें।
- अब आपका कैश बाहर आ जाएगा।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
3 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
5 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
7 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
7 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
8 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
9 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
9 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines