Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यूनियन बजट 2026 पेश कर रही हैं और इस बजट से टेक सेक्टर को बड़ी उम्मीदें थीं. बजट भाषण के दौरान उन्होंने साफ किया कि सरकार देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूत करने पर खास फोकस करेगी. उन्होंने ऐलान किया कि सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमता बढ़ाने और पूरी सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए Semiconductor Mission 2.0 शुरू किया जाएगा. इसका मकसद भारत को चिप मैन्युफैक्चरिंग के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है.
इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए EMS PLI स्कीम का दायरा बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया जाएगा. इससे भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
AI और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सेमीकंडक्टर की अहमियत
AI और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए सेमीकंडक्टर को सबसे अहम आधार माना जा रहा है. इंडस्ट्री संगठनों का कहना रहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और PLI स्कीम से जमीनी स्तर पर सकारात्मक नतीजे दिखने लगे हैं, लेकिन अब इसकी रफ्तार बनाए रखने के लिए बजट में बढ़ोतरी जरूरी है.
वहीं कंपनियों की मांग रही है कि ISM 2.0 को मजबूत फंडिंग मिले और अप्रूवल व फंड डिस्बर्समेंट की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए. चूंकि सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश लंबे समय के लिए होता है, इसलिए टैक्स में स्थिरता और स्पष्ट नीति ढांचा बेहद अहम माना जा रहा है. इन कदमों से भारत की चिप मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को मजबूत आधार मिल सकता है.
देश के विकास के लिए तीन प्रमुख कर्तव्य
वित्त मंत्री ने देश के विकास के लिए तीन अहम कर्तव्यों का जिक्र किया. पहला, आर्थिक विकास को तेज और लगातार बनाए रखना. दूसरा, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का विकास करना. तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण, यह सुनिश्चित करना कि हर परिवार और क्षेत्र तक संसाधनों की बराबर पहुंच हो. उन्होंने इसे ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र बताया और कहा कि अब तक 350 से अधिक आर्थिक सुधार लागू किए जा चुके हैं, और ये सुधार तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-Union Budget 2026: रेयर अर्थ मिनरल के लिए बनेगा कॉरिडोर, सरकार का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
2 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
5 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines