क्या मिडिल क्लास बचा पाएगी पैसा? जानिए- बजट 2026 में आम जन की जेब के लिए क्या है खास

टैक्स के स्लैब में तो कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया, लेकिन मध्यम वर्ग दूसरे तरीकों से राहत दी गई है. विदेश घूमने से लेकर कैंसर की दवाइयों तक कई जगहों पर आपको राहत जरूर दी है.

Nirmala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना 9वां बजट पेश किया. अगर आप मिडिल क्लास वाले हैं तो आपके लिए यह बजट ‘खट्टा-मीठा’ रहा है. टैक्स के स्लैब में तो कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया, लेकिन ऐसे लोगों को दूसरे तरीकों से राहत दी गई है. विदेश घूमने से लेकर कैंसर की दवाइयों तक कई जगहों पर आपको राहत जरूर दी है.

विज्ञापन

इनकम टैक्स : सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. इस वजह से सैलरीड टैक्सपेयर्स को को कोई नई प्रत्यक्ष राहत नहीं मिली. बजट में उसी टैक्स रिजीम को बरकरार रखा गया है, जिसके तहत 12 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री रखा गया था. इसमें 75,000 रुपये की मानक कटौती जोड़ दी जाए तो 12,75,000 रुपये सालाना की इनकम टैक्स फ्री हो जाती है.

विज्ञापन

ITR फाइल करना आसान : इसके अलावा, टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान किया जाएगा. 31 जुलाई तक ITR-1 और ITR-2 फाइल करना जारी रख सकते हैं, जबकि नॉन-एडिट बिजनेस और ट्रस्टों को 31 अगस्त तक का समय मिलेगा. छोटे टैक्सपेयर्स के लिए ITR का फॉर्म आसान बनाया जाएगा.

विज्ञापन

विदेश जाना सस्ता : आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो टूर पैकेज पर लगने वाला टैक्स (TCS) 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है. यानी अब विदेश यात्रा थोड़ी सस्ती होगी.

विज्ञापन

कैंसर की दवाइयां सस्ती : ड्यूटी छूट के साथ करीब 17 कैंसर दवाएं सस्ती हो जाएंगी. इसके अलावा, सात अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाईयां भी ड्यूटी फ्री हो जाएंगी.

निवेशकों की चांदी: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो ‘बायबैक’ के नियमों में बदलाव से छोटे निवेशकों को फायदा होगा.

विज्ञापन

नौकरी के मौके: सरकार सड़कों, रेलवे और पुलों को बनाने में 12 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिससे लाखों नए रोजगार मिलने की उम्मीद है.

इसके अलावा मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल की ओर से दिए जाने वाले ब्याज पर कोई टैक्स नहीं देना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ