कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर ओलंपिक की तैयारी तक, बजट 2026 में खेल सेक्टर को क्या हैं उम्मीदें?

Budget 2026 Expectations For Sports: भारत में स्पोर्ट्स सेक्टर में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है, साथ ही 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स के तैयारियां चल रही है, और ओलंपिक 2030 की बोली लगाने की बात भी हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि बजट 2026 में खेलों को काफी कुछ मिल सकता है.

SPORTS.jpg

Union Budget 2026 Expectations For Sports: जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आजसंसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी, पूरे देश के खिलाड़ी ये जानने के लिए बेकरार होंगे कि सरकार उनके सेक्टर में कौन-कौन से आवंटन और ऐलान करेगी. ये देखते हुए कि भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी कर रहा है और 2036 ओलंपिक के लिए बोली लगाने की तैयारी कर रहा है, उम्मीद की जा रही है कि सरकार खेलों और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट सपोर्ट को काफी बढ़ाएगी.

विज्ञापन

खेलों की बजट से उम्मीदें

उम्मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री सीतारमण अगले 10 सालों में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मल्टी-ईयर कैपिटल आउटले का ऐलान कर सकती हैं, जिसमें हर अहम ओलंपिक खेल के लिए ट्रेनिंग सेंटर, टैलेंट पहचानने के लिए एक बेहतर मेकेनिज्म और नेशनल इंस्टीट्यूज ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड रिसर्च शामिल हैं, जो खिलाड़ियों के प्रमोशन से खेल इकोसिस्टम के निर्माण की ओर निर्णायक बदलाव का संकेत देता है.

विज्ञापन

2025-26 के बजट में खेलों को क्या मिला था?

पिछले यूनियन बजट में, खेल और युवा मामलों के मंत्रालय को 3794.30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो 2024-25 के संशोधित अनुमानों की तुलना में 17% ज्यादा है. केंद्र सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम ‘खेलो इंडिया’, जो जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की खोज और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए है, इसका सबसे बड़ा लाभार्थी रहा. इस महत्वाकांक्षी योजना को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 1000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. ये 2024-25 में 800 करोड़ रुपये के ग्रांट से 200 करोड़ रुपये ज्यादा था. पिछले बजट में नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन को सपोर्ट के लिए आवंटित राशि को मामूली तौर पर बढ़ाकर 340 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये कर दिया गया था. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के लिए आवंटन को 815 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 830 करोड़ रुपये किया गया.

मेगा स्पोर्ट्स इवेंट की तैयारी

गुजरात के शहर अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है, जिसके लिए भारत को अभी से तैयारी करनी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके लिए यूनियन बजट 2026 में फंड जारी किए जाएंगे. इसके अलावा इंडिया 2036 के ओलंपिक की भी मेजबानी हासिल करना चाहता है, और इसकी बोली लगाने को बेकरार है, ऐसे में बजट में दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के लिए भी बहुत कुछ होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ