Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास की सबसे बड़ी मांग को पूरा करते हुए उसे उम्मीद से ज्यादा दे दिया है। 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री किया गया है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। यह तय माना जा रहा था कि आयकर में छूट मिलेगी, लेकिन इतनी बंपर छूट का अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था। हालांकि, कुछ मांगें ऐसी भी रहीं, जिनपर वित्त मंत्री ने कोई गौर नहीं किया।
महंगे पेट्रोल-डीजल से निजात नहीं
पेट्रोल-डीजल के दाम इस समय आसमान पर हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार चल रहा है और डीजल भी ज्यादा पीछे नहीं है। लोगों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा फ्यूल पर खर्च हो जाता है। इसके अलावा, चढ़ती महंगाई उसकी परेशानियों में इजाफा कर देती है। ऐसे में उम्मीद थी कि वित्त मंत्री जनता को इस मोर्चे पर राहत पहुंचाने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर सकती हैं। दरअसल, माना जा रहा था कि बजट में एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान हो सकता है। यदि ऐसा होता, तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाते। अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगती है।
इंश्योरेंस प्रीमियम पर नहीं घटा GST
माना जा रहा था कि बजट में वित्त मंत्री हेल्थ और टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले GST को कम कर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल, इन पर 18% GST लगता है। इंश्योरेंस एक्सपर्ट्स ने सरकार को GST कम करने का सुझाव दिया था, ताकि कम प्रीमियम से लोगों को बीमा प्रोडक्ट्स खरीदने की तरफ आकर्षित किया जा सके। 18% GST के चलते बीमा काफी महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें – 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, क्या अब भी Old Tax Regime में बने रहने का कोई मतलब है?
रेल किराये में नहीं मिली छूट
सीनियर सिटीजन के लिए वित्त मंत्री ने कुछ बड़े ऐलान किए हैं, लेकिन उनकी एक मांग को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। काफी समय से वरिष्ठ नागरिक रेल किराये में मिलने वाली छूट बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कोरोना महामारी से पहले तक सीनियर सिटीजन को रेल किराये में छूट मिलती थी, जिसे कोरोना के दौरान बंद कर दिया गया। उम्मीद थी कि बजट में इस संबंध में कोई घोषणा हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
महिलाओं की भी टूटी यह आस
महिलाओं को उम्मीद थी कि बजट में सरकार महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश का समय बढ़ा सकती है। इस योजना में महिलाएं केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकती हैं और अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। योजना में महिलाओं को सालाना 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना 31 मार्च 2025 को खत्म होने जा रही है। अगर बजट में इसे बढ़ाया जाता, तो महिलाओं को फायदा होता।
5-डेज बैंकिंग पर फैसला नहीं
देशभर के बैंकर्स की उम्मीद भी बजट में पूरी नहीं हुई है। बैंक कर्मचारी और यूनियन लंबे समय से सरकार से पांच दिनों की बैंकिंग की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बैंकों में बढ़ते कामकाज को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी सप्ताह में 5 दिन कामकाज की अनुमति दी जानी चाहिए। मौजूदा व्यवस्था के तहत बैंकों में पहले और तीसरे शनिवार काम होता है। दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। सरकार बैंकों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर कर चुकी है, ऐसे में उम्मीद थी कि वित्त मंत्री 5-डेज बैंकिंग पर कोई घोषणा कर सकती हैं, मगर ऐसा नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
5 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
8 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
9 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
10 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
12 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
12 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
13 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
13 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines